फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Two booked for abetting Latur businessman's suicide by failing to repay Rs 3.3 cr loan

Maharashtra: 3.3 करोड़ रुपये का लोन नहीं चुकाकर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, दो के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 13 Nov 2023 05:39 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 13 Nov 2023 05:39 PM IST
सार

Maharashtra: सहायक पुलिस निरीक्षक ज्ञानदेव सनप ने बताया कि मृतक व्यक्ति के कपड़ों की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने डॉ. अन्नासाहेब बिराजदार और सचिन कल्याणी को यह कदम उठाने के लिए मजबूर करने का जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
Two booked for abetting Latur businessman's suicide by failing to repay Rs 3.3 cr loan
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के लातूर जिले में 3.3 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुका पाने पर 39 वर्षीय एक कारोबारी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कारोबारी सिद्धेश्वर किसनराव संतनसे का शव सात नवंबर को लातूर तहसील के अखरवाड़ी गांव में एक खेत में एक पेड़ से लटका मिला था।

विज्ञापन


सहायक पुलिस निरीक्षक ज्ञानदेव सनप ने बताया कि मृतक व्यक्ति के कपड़ों की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने डॉ. अन्नासाहेब बिराजदार और सचिन कल्याणी को यह कदम उठाने के लिए मजबूर करने का जिम्मेदार ठहराया है। अधिकारी ने कहा, 'संतनसे ने दोनों को 3.3 करोड़ रुपये उधार दिए हैं। उसने आत्महत्या कर ली क्योंकि जब उन्होंने पैसे वापस नहीं किए तो वे परेशान रहने लगे। संतनसे ने बिराजदार को 2.85 करोड़ रुपये और कल्याणी को 45 लाख रुपये उधार दिए थे और इसका कोई रिकॉर्ड नहीं रखा था।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद जब उन्होंने पैसे नहीं लौटाए तो वे परेशान रहने लिए। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एफडीए ने तीन करोड़ रुपये के घटिया और एक्सपायर हो चुके उत्पाद जब्त किए

ठाणे के खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) के अधिकारियों ने नवी मुंबई में एक कंपनी के परिसर से तीन करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के घटिया और एक्सपायर हो चुके उत्पाद जब्त किए हैं। एफडीए (खाद्य), कोंकण संभाग के संयुक्त आयुक्त एसएस देशमुख ने कहा कि एफडीए की टीम ने नौ नवंबर को तुर्भे इलाके में कंपनी के परिसर का निरीक्षण किया और इस दौरान संचालन और अनुपालन में कई अनियमितताएं और एफडीए नियमों का उल्लंघन पाया गया। उन्होंने कहा कि एफडीए अधिकारियों ने खाद्य उत्पादों के नमूने एकत्र किए और तीन करोड़ रुपये से अधिक का स्टॉक जब्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed