फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   twitter shares hits a low of 15 percent after crack down on spam accounts

ट्विटर के शेयरों में दिखी बड़ी गिरावट, फेसबुक के बाद बनी दूसरी सोशल मीडिया कंपनी

Sat, 28 Jul 2018 11:25 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Jul 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
twitter shares hits a low of 15 percent after crack down on spam accounts

यह हफ्ता विश्व की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों के लिए काफी बुरा साबित हुआ है। फेसबुक के बाद अब ट्विटर के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 15 फीसदी लुढ़क गए। ट्विटर द्वारा कई फर्जी अकाउंट को बंद करने और ट्रोल पर लगाम लगाने के कारण ऐसा हुआ। 

विज्ञापन


2012 के बाद दिखी सबसे बड़ी गिरावट

ट्विटर ने शेयर बाजार में 2012 में कदम रखा था। इसके बाद से लेकर गुरूवार तक कंपनी के शेयर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन शुक्रवार की गिरावट कंपनी के पूरे इतिहास में सबसे बड़ी गिरावट के तौर पर देखा जा रहा है। कंपनी ने कहा है कि उसके मासिक एक्टिव यूजर्स की संख्या में तीसरी तिमाही में और बड़ी गिरावट देखनी पड़ेगी। 
विज्ञापन


कंपनी ने उठाया ट्रोल, फर्जी ट्विट पर सख्त कदम

कंपनी के फिलहाल 33.5 करोड़ यूजर्स हैं। लंबे समय से कंपनी झूठे व फर्जी ट्विट करने वाले अकाउंट्स को बढ़ावा दे रही थी, जिस पर किरकिरी मचने के बाद कंपनी ने सख्त कदम उठाने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने फिलहाल 9 करोड़ से अधिक फर्जी खातों को बंद करने का ऐलान कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक को हुआ 20 फीसदी का नुकसान

twitter shares hits a low of 15 percent after crack down on spam accounts

सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक के शेयरों में गुरूवार के दिन बड़ी गिरावट देखने को मिली। ग्रोथ के अनुमान कम होने के संकेतों से कंपनी का शेयर 20 फीसदी तक टूट गया। कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ पर इससे असर पड़ा और वो तीसरे पायदान से खिसककर छठें स्थान पर आ गए है। 

इस वजह से गिरा शेयर

डाटा लीक होने की वजह से इस वित्त वर्ष में फेसबुक को तीसरी व चौथी तिमाही में पिछड़ने का अनुमान है। फेसबुक के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर डेविड वेहनर ने कहा कि रेवेन्यू ग्रोथ रेट तीसरे और चौथे तिमाही में गिरेगी। फेसबुक की मार्केट वैल्यू 120 अरब डॉलर (8 लाख करोड़ रुपये) घटकर 500 अरब डॉलर रह गई। यह एक दिन में किसी कंपनी में सबसे बड़ी गिरावट है। 

जुकरबर्ग की नेटवर्थ में भी गिरावट

कंपनी की मार्केट कैप गिरने से कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ 16.5 अरब डॉलर (1.1 लाख करोड़ रुपये) कम हो गई। वह सबसे अमीर लोगों की फेहरिस्त में तीसरे से छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। जुकरबर्ग के पास 17% शेयर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed