फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Twitter-Musk Row Twitter's shareholders will decide on the deal with Musk, voting will be held on September 2

Twitter-Musk Row: ट्विटर के शेयरधारक मस्क के साथ डील पर देंगे फैसला, 23 सितंबर को होगी वोटिंग

Wed, 27 Jul 2022 12:21 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 27 Jul 2022 12:21 PM IST
सार

Twitter-Musk Row: ट्विटर के शेयरहोल्डर्स की मीटिंग 13 सितंबर को सुबह दस बजे शुरू वेबकास्ट के माध्यम से शुरू होगी। सभी शेयरधारक इस मीटिंग को लाइव देख सकेंगे और वोट कर पाएंगे।

विज्ञापन
Twitter-Musk Row Twitter's shareholders will decide on the deal with Musk, voting will be held on September 2
एलन मस्क-ट्विटर विवाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के साथ अधिग्रहण की लड़ाई के बीच शेयरधारकों के लिए इस मामले में वोट देने की तारीख तय कर दी है। 

विज्ञापन

शेयरधारक एलन मस्क के साथ 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर की डील पर हामी भरने के लिए 13 सितंबर को वोट करेंगे। ट्विटर के शेयरहोल्डर्स की मीटिंग 13 सितंबर को सुबह दस बजे शुरू वेबकास्ट के माध्यम से शुरू होगी। सभी शेयरधारक इस मीटिंग को लाइव देख सकेंगे और वोट कर पाएंगे।

विज्ञापन

कंपनी ने यह जानकारी सेक्यूरिटीज और एक्सचेंस कमीशन को फाइलिंग के दौरान दी है। 

आपको बता दें क अभी कुछ दिनों पहले ही माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने टेस्ला के मुखिया एलन मस्क के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। कंपनी की ओर से यह केस मस्क के 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर के अधिग्रहण प्रस्ताव से पीछे हटने के कारण किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विटर ने इस मामले में त्वरित सुनवाई के लिए एक प्रस्ताव दायर किया है और सितंबर में इस मुद्दे पर चार दिवसीय ट्रायल की गुहार लगाई है। वहीं, एलन मस्क की लीगल टीम ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है। 

ट्विटर ने अपनी ओर से दायर याचिका में कहा है कि उसे यह कार्रवाई मस्क को अपने कानूनी दायित्वों को पूरा करने के लिए  बाध्य करने, कुछ बकाया शर्तों की संतुष्टि पर विलय को अंतिम रूप देने और मस्क की ओर से आगे शर्तों का उल्लंघन रोकने के लिए करनी पड़ी है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed