फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Twitter confirms sale of company cryptocurrency named elon buys twitter launch price jumps 7000 percent dogeccoin up 21 pc

मस्क का ट्विटर: डील पर मुहर लगते ही लॉन्च हुआ 'Elon Buy Twitter' क्वाइन, कुछ ही देर में 7000% बढ़ी कीमत

Tue, 26 Apr 2022 10:32 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 26 Apr 2022 10:32 AM IST
सार

खास बात यह है कि ट्विटर को खरीदने का मस्क का ऑफर स्वीकारने के खबर के बाद एक शख्स ने 'Elon Buy Twitter' नाम से क्रिप्टो क्वाइन लॉन्च कर दिया, जो एक पल में आसमान पर पहुंच गया। हालांकि, क्रिप्टो विशेषज्ञ इसे एक क्रिप्टो स्कैम बता रहे हैं। इसे एलन मस्क की फोटो लगातार लॉन्च किया गया है। 

विज्ञापन
Twitter confirms sale of company cryptocurrency named elon buys twitter launch price jumps 7000 percent dogeccoin up 21 pc
डॉजक्वाइन का दाम 21 फीसदी बढ़ा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर की कमान अपने हाथ में ले ली है। सोमवार को देर रात इस डील पर मुहर लग गई। इस सौदे को लेकर जहां वैश्विक बाजारों में ट्विटर के शेयर चढ़ गए, वहीं क्रिप्टो बाजार में भी इसका बड़ा असर दिखाई दिया है। खास बात यह है कि ट्विटर को खरीदने का मस्क का ऑफर स्वीकारने के खबर के बाद एक शख्स ने 'Elon Buy Twitter'नाम से क्रिप्टो क्वाइन लॉन्च कर दिया, जो एक पल में आसमान पर पहुंच गया। 

विज्ञापन


रात 12 बजे के बाद आया उछाल
एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'Elon Buy Twitter'क्वाइन की कीमत ट्विटर की बिक्री की खबर के बाद एक दम से बढ़ी और कुछ घंटे के भीतर ही इसका भाव 7000 फीसदी तक उछल गया। क्रिप्टो निवेशकों में इस क्वाइन को खरीदने की होड़ सी लग गई। रिपोर्ट में कहा गया कि 25 अप्रैल को रात 12 बजे तक इस क्वाइन कादाम 0.00000003589 डॉलर था, जो कि खबर लिखे जाने तक 0.000001517 डॉलर पर पहुंच गया था। 
विज्ञापन


डॉजक्वाइन की कीमत आसमान पर
एक ओर जहां नई लॉन्च क्रिप्टोकरेंसी की कीमत एक झटके में आसमान पर पहुंच गई, तो दूसरी ओर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की सबसे पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी डॉजक्वाइन का दाम भी इस डील के पूरा होने के बाद जबरदस्त उछाल के साथ आसमान पर पहुंच गया। खबर लिखे जाने तक डॉजक्वाइन क्रिप्टो बाजार में 20.89 फीसदी की बढ़त के साथ 12.62 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इसकी कीमत में बीते 24 घंटे में 2.18 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसी पर असर
गौरतलब है कि ट्विटर को बेचे जाने की खबरों पर मुहर लगने के बाद क्रिप्टोबाजार की टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसी के भाव में तेजी आई, जबकि दूसरी अन्य डिजिटल करेंसी भी हरे निशान पर कारोबार करती दिखीं। दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन की बात करें तो 2.77 फीसदी या 87,841 रुपये की बढ़त के साथ 32,54,789 रुपये की हो गई है। वहीं दूसरी सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम में 3.81 फीसदी या 8,837 रुपये की तेजी आई और इसका भाव बढ़कर 2,41,018 रुपये पर पहुंच गया। 


शीबा इनु से लाइटक्वाइन तक में बढ़त
टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसी में शामिल शीबा इनु की कीमत में इस डील के बाद 3.38 फीसदी की तेजी आई है, तो लाइटक्वाइन का भाव 2.02 फीसदी बढ़ गया है। इसके अलावा पोल्काडॉट भी हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। टेरा क्वाइन में 4.96 फीसदी की तेजी देखने को मिली, जबकि रिप्पल, सोलाना और कार्डानो में दो फीसदी से ज्यादा की बढ़त दिखी। टॉप-10 में शामिल टेथर क्वाइन ऐसी करेंसी रही जिसमें 0.64 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed