फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Twitter adopts poison pill plan to counter Elon Musks bid to buy microbloging site

ट्विटर का बड़ा दांव: एलन मस्क के मंसूबे को मात देने के लिए अपनाया 'प्वॉइजन पिल' प्लान, जानें कैसे करेगा काम

Sat, 16 Apr 2022 01:41 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 16 Apr 2022 01:41 PM IST
सार

Twitter Adopts 'Poison Pill' Plan To Counter Musk: माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म में 9.2 फीसदी हिस्सेदार एलन मस्क की अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की क्षमता को सीमित करने के लिए कंपनी ने प्वॉइजन पिल प्लान को अपनाया है। यह कंपनी में 15 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति या समूह को रोकने की क्षमता रखता है। 

विज्ञापन
Twitter adopts poison pill plan to counter Elon Musks bid to buy microbloging site
एलन मस्क को रोकने की तैयारी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते गुरुवार को जब दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर को 100 फीसदी खरीदने का प्रस्ताव दिया, तो इससे न केवल आम लोग, बल्कि ट्विटर बोर्ड भी सकते में आ गया। आनन-फानन में बोर्ड मीटिंग बुलाई गई और इस मामले पर चर्चा शुरू कर दी गई। अब एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मस्क के मंसूबे को मात देने के लिए ट्विटर ने कमर कस ली है और एक नया तरीका अपनाया है। तो आइए जानते हैं क्या है कंपनी का प्लान... 

विज्ञापन


'प्वॉइजन पिल' प्लान मस्क को रोकेगा
रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर के इस नए और बड़े दांव की बत करें तो, कंपनी ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म में 9.2 फीसदी हिस्सेदार एलन मस्क की अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की क्षमता को सीमित करने के लिए प्वॉइजन पिल प्लान अपनाया है। ट्विटर की ओर से कहा गया कि यह प्लान कंपन के शेयरधारकों को छूट पर अधिक शेयर बेचकर कंपनी में 15 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति या समूह को रोकने की क्षमता रखता है। 
विज्ञापन


इस तरह काम करता है तरीका
प्वॉइजन पिल प्लान, दरअसल, किसी कंपनी द्वारा उपयोग में लाई जाने वाली एक रक्षा रणनीति है, जिससे कि किसी अधिग्रहणकर्ता कंपनी द्वारा संभावित विद्वेषपूर्ण टेकओवर को रोका जा सकता है। कंपनी इस तरकीब का उपयोग संभावित अधिग्रहणकर्ता कंपनी के सामने उन्हें कम आकर्षक दिखाने के लिए करती है। काम की बात करें तो प्वॉइजन पिल आमतौर पर काफी प्रभावी और अपने नाम की तरह यानी जहर की गोली के समान होता है। यह वर्तमान शेयरधारकों को छूट पर अतिरिक्त शेयर खरीदने का अधिकार देता है, जिससे टेकओवर करने का मंसूबा पाले बैठी पार्टी के स्वामित्व हितों को प्रभावी रूप से कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलन मस्क के लिए बड़ी मुश्किल
ट्विटर की ओर से उठाया गया यह नया कदम एलन मस्क के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने जिस प्वॉइजन पिल नाम की एक सीमित समय वाले शेयरहोल्डर राइट्स तरीके को अपनाया है, वो दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति के ट्विटर को टेकओवर करने की इच्छा के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। ट्विटर बोर्ड ने भी इस संबंध में कहा है कि कंपनी को टेकओवर करने के लिए कानूनी रूप से गैर-बाध्यकारी प्रस्ताव आने के बाद इस योजना को अपनाया है। 

मस्क ने दिया है ये बड़ा ऑफर 
गौरतलब है कि एलन मस्क ने बीते गुरुवार को 43 अरब डॉलर (3.2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) में ट्विटर को 100 फीसदी खरीदने का ऑफर दिया है। इसके लिए मस्क कंपनी के हर शेयर के लिए 54.20 डॉलर नकद में देने को तैयार हैं। इससे पहले कंपनी में मस्क ने 9.2 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी थी। इसके बाद सबसे बड़े हिस्सेदार के रूप में कंपनी ने मस्क बोर्ड में शामिल करने का ऑफर दिया था, लेकिन मस्क ने इसे ठुकरा दिया था। इसके बाद एकदम से उन्होंने ट्विटर को पूरा खरीदने का ऑफर दे दिया और बाकायदा इसके लिए बोर्ड को एक पत्र भी लिखा। 


पत्र में मस्क ने कही बड़ी बात
ट्विटर को खरीदने के लिए एलन मस्क ने कंपनी बोर्ड को जो पत्र लिखा था, उसमें उन्होंने कहा था कि ट्विटर में राइट टू स्पीच की असीमित क्षमता है, लेकिन वर्तमान हालात में कंपनी अपनी इस क्षमता का पूर्ण उपयोग नहीं कर पा रही है। ट्विटर को एक निजी कंपनी में बदलने की जरूरत है और मैं इसे अनलॉक करना चाहता हूं। उन्होंने वैनक्यूबर में टीईडी कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए डील पूरी होने के बाद के अपने प्लान के बारे में भी जिक्र किया है। इसके तहत अगर डील पूरी हो जाती है तो फिर ट्विटर में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed