फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   TVs, refrigerators and smartphones may get cheaper; Chinese manufacturers give 5% discount to Indian companies

टैरिफ वार: सस्ते हो सकते हैं टीवी-फ्रिज और स्मार्टफोन; चीनी निर्माताओं ने भारतीय कंपनियों को दिया 5% डिस्काउंट

Fri, 11 Apr 2025 05:42 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 11 Apr 2025 05:42 AM IST
सार

चीन पर अमेरिका की ओर से 125 फीसदी टैरिफ लगाने का मतलब है कि वहां बना100 डॉलर का सामान अब अमेरिका में जाकर 225 डॉलर का हो जाएगा। अमेरिका में चीन के उत्पादों के महंगे होने से उसकी बिक्री कम हो जाएगी।
 

विज्ञापन
TVs, refrigerators and smartphones may get cheaper; Chinese manufacturers give 5% discount to Indian companies
SMART TV - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीवी, फ्रिज व स्मार्टफोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान आने वाले दिनों में सस्ते हो सकते हैं। हालांकि, यह कंपनियों के फैसले पर निर्भर है। दरअसल, टैरिफ के कारण अमेरिका और चीन के बढ़ते व्यापार युद्ध के बीच इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जे बनाने वाले कई चीनी विनिर्माता भारतीय कंपनियों को 5 फीसदी तक छूट ऑफर कर रहे हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, इस छूट के चलते भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता मांग को बढ़ाने के लिए ग्राहकों को कुछ लाभ देने पर विचार कर सकते हैं। इससे टीवी, फ्रिज, स्मार्टफोन जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक्स सामान सस्ते हो सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि व्यापार युद्ध से अमेरिका में चीन से आने वाला सामान महंगा हो जाएगा। इससे मांग में भारी गिरावट आने की आशंका है। मांग बढ़ाने के लिए चीनी निर्माता भारतीय कंपनियों को छूट दे रहे हैं।
विज्ञापन


भारत चीन से सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आयात करता है। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, टेलीविजन और इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जे शामिल हैं। भारत ने 2022 में 30.63 अरब डॉलर का इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आयात किया था। चीन पर अमेरिका की ओर से 125 फीसदी टैरिफ लगाने का मतलब है कि वहां बना100 डॉलर का सामान अब अमेरिका में जाकर 225 डॉलर का हो जाएगा। अमेरिका में चीन के उत्पादों के महंगे होने से उसकी बिक्री कम हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed