फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   TSMC shares hit a record high; market cap crosses $1.65 trillion, among top six companies

TSMC: टीएसएमसी के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर; मार्केट कैप 1.65 ट्रिलियन डॉलर के पार, छह शीर्ष कंपनियों में शामिल

Mon, 05 Jan 2026 01:03 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 05 Jan 2026 01:03 PM IST
सार

वैश्विक सेमीकंडक्टर सेक्टर में तेजी के बीच TSMC के शेयर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। मजबूत निवेशक धारणा से कंपनी का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 1.65 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो गया है।

विज्ञापन
TSMC shares hit a record high; market cap crosses $1.65 trillion, among top six companies
TSMC - फोटो : Adobestock

विस्तार

दिग्गज चिप निर्माता ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (टीएसएमसी) के शेयर सोमवार को शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। शेयर NT यानी न्यू ताइवान डॉलर $1,650 पर खुलते हुए पिछले बंद भाव से NT$65 (2.07 अमेरिकी डॉलर) की बढ़त दर्ज की। इस उछाल के साथ कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण NT$42.78 ट्रिलियन (करीब 1.36 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर) के पार पहुंच गया। फोकस ताइवान की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


वैश्विक सेमीकंडक्टर सेक्टर में आई तेजी का असर टीएसएमसी पर साफ दिखा। बीते शुक्रवार को  फिलाडेल्फिया सेमीकंडक्टर इंडेक्स में 4 प्रतिशत से अधिक की छलांग लगी थी। इसी सत्र में TSMC के अमेरिकी डिपॉजिटरी रिसीट्स (एडीआर) 15.72 अमेरिकी डॉलर यानी 5.17 प्रतिशत चढ़कर 319.61 अमेरिकी डॉलर के रिकॉर्ड बंद भाव पर पहुंचे, जिससे ताइवान के घरेलू बाजार में भी मजबूत संकेत मिले।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Oil Reserve: दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार वेनेजुएला के पास, अमेरिका की कार्रवाई से बाजार पर कितना असर जानें

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी का बाजार मूल्य 1.657 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचा

इन बढ़तों के बाद TSMC का बाजार मूल्य 1.657 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जिससे उसने मेटा और ब्रॉडकॉम जैसी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, कुल बाजार पूंजीकरण के लिहाज से TSMC अब वैश्विक स्तर पर छठे स्थान पर पहुंच गई है।


निवेशकों की धारणा आगे भी सकारात्मक बनी हुई है। बाजार को उम्मीद है कि दुनिया की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट चिप निर्माता TSMC 15 जनवरी को होने वाली अगली निवेशक बैठक में मजबूत मार्गदर्शन पेश करेगी। भविष्य की ग्रोथ और कमाई को लेकर यही उम्मीदें शेयर में खरीदारी को सहारा दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed