{"_id":"5756ca5d4f1c1b761f9c5cc8","slug":"truck-drivers-to-get-ac-cabin-gadkari","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडकरी ने की घोषणा, ट्रक ड्राइवरों के केबिन होंगे वातानुकूलित","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
गडकरी ने की घोषणा, ट्रक ड्राइवरों के केबिन होंगे वातानुकूलित
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 07 Jun 2016 06:51 PM IST
सार
- ड्राइवरों को होने वाली दिक्कतों के मद्देनजर लिया निर्णय
- टीसीआई और भारतीय प्रबंध संस्थान की संयुक्त रिपोर्ट जारी
विज्ञापन
केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रक ड्राइवरों को अब सर्दी-गर्मी के दौरान ड्राइविंग करने में मौसम की मार नहीं सहनी होगी, क्योंकि अब ट्रक ड्राइवरों के केबिन वातानुकूलित (एसी) होंगे। यह घोषणा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने की।
विज्ञापन
गडकरी ने टीसीआई और भारतीय प्रबंध संस्थान, कोलकाता की एक संयुक्त रिपोर्ट जारी की। इसके बाद उन्होंने बताया कि ट्रक ड्राइवरों को बेहद प्रतिकूल परिस्थिति में काम करना पड़ता है। वह ऐसे समय भी ड्राइविंग करते हैं, जबकि बाहर का तापमान 45-46 डिग्री रहता है। वैसे समय भी ड्राइविंग करते हैं जबकि खून जमाने वाली सर्दी पड़ रही हो।
विज्ञापन
इस कारण मंत्रालय ने तय किया है कि अब जितने भी नए ट्रक बनेंगे, उनमें ड्राइवरों के केबिन वातानुकूलित बनाए जाएंगे। इससे ड्राइवरों को आरामदायक वातावरण मिलेगा। ड्राइवरों, खासकर ट्रक ड्राइवरों की सोचनीय दशा को देखते हुए इस क्षेत्र में कोई व्यक्ति आसानी से नहीं आना चाहता है। गडकरी के मुताबिक इस समय देश में ट्रक ड्राइवरों की 22
विज्ञापन
फीसदी की कमी है।
इस क्षेत्र में कोई बेहतर भविष्य की संभावना भी नहीं है, इसलिए कोई भी युवक ट्रक ड्राइविंग के क्षेत्र में करियर नहीं बनाना चाहता है। यहां तक कि ट्रक ड्राइवर भी अपने बेटे को ड्राइवर नहीं बनाना चाहता है।
लॉजिस्टिक क्षेत्र की कंपनी ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन ऑफ इंडिया (टीसीआई) और भारतीय प्रबंध संस्थान, कोलकाता की संयुक्त रिपोर्ट भारत में सड़क के जरिये होने वाली माल ढुलाई की ऑपरेशन इफिशिएंसी पर केंद्रित है। इसमें बताया गया है कि किस तरह से सड़कों पर ट्रक-लॉरी ड्राइवरों को दिक्कत होती है और कैसे इन दिक्कतों के कारण ईंधन की बरबादी होती है। मंगलवार को इस रिपोर्ट का तीसरा संस्करण जारी हुआ। इससे पहले वर्ष 2008-09 और 2014-15 में भी इस रिपोर्ट के दो संस्करण आ चुके हैं।