{"_id":"619ec951d087fc1e4d7c2fdb","slug":"trai-preparation-sms-related-to-transactions-will-not-be-charged","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राई की तैयारी: लेनदेन वाले एसएमएस पर नहीं लगेगा शुल्क, इस वजह से मुफ्त दी जाएगी यह सुविधा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ट्राई की तैयारी: लेनदेन वाले एसएमएस पर नहीं लगेगा शुल्क, इस वजह से मुफ्त दी जाएगी यह सुविधा
Thu, 25 Nov 2021 04:52 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 25 Nov 2021 04:52 AM IST
सार
ट्राई ने कहा, इसी तरह की तकनीक मोबाइल बैंकिंग या भुगतान सेवाओं में भी इस्तेमाल होनी चाहिए और इसे निशुल्क किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
TRAI
- फोटो : Social media
विस्तार
दूरसंचार नियामक ट्राई ने बुधवार को बताया कि मोबाइल बैंकिंग या भुगतान के बाद बैलेंस बताने वाले एसएमएस पर शुल्क खत्म किया जा सकता है। इस पर दूरसंचार कंपनियों से राय मांगी है।
विज्ञापन
ट्राई के अनुसार, असंरचनात्मक पूरक सेवा डाटा (यूएसएसडी) संदेश मोबाइल पर डिस्प्ले होते हैं, लेकिन यह अन्य एसएमएस की तरह स्टोर नहीं होते। इस तकनीक का इस्तेमाल दूरसंचार कंपनियां कॉल या एसएमएस करने के बाद ग्राहक को शेष बैलेंस बताने के लिए करती हैं।
विज्ञापन
अभी यूएसएसडी सेशन के लिए 50 पैसे शुल्क लिया जाता है, जो आठ चरणों में पूरा होता है। ट्राई ने कहा, इसी तरह की तकनीक मोबाइल बैंकिंग या भुगतान सेवाओं में भी इस्तेमाल होनी चाहिए और इसे निशुल्क किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
आरबीआई, वित्त मंत्रालय ने मिलकर बनाई रणनीति
ट्राई के अनुसार, यूएसएसडी मैसेज को निशुल्क किए जाने का प्रस्ताव रिजर्व बैंक व वित्त मंत्रालय के वित्त सेवा विभाग ने मिलकर तैयार किया है। प्रस्ताव दूरसंचार विभाग के पास भी भेजा जा चुका है। कई बार यूएसएसडी मैसेज पर शुल्क प्रति मिनट कॉल, एसएमएस से ज्यादा होता है। इसे खत्म करना होगा। सुविधा सिर्फ मोबाइल बैंकिंग या भुगतान पर ही लागू होगी।