फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Trade deficit at 20-month low, exports down 12.7 percent

Trade Deficit: व्यापार घाटा 20 माह के निचले स्तर पर, निर्यात में 12.7 फीसदी गिरावट

Tue, 16 May 2023 06:48 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 16 May 2023 06:48 AM IST
सार

सरकार की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश का निर्यात पिछले महीने 12.7 फीसदी घटकर 34.66 अरब डॉलर रह गया। निर्यात में यह लगातार तीसरे महीने गिरावट है। इस दौरान आयात में लगातार पांचवें महीने गिरावट दर्ज की गई और यह 14 फीसदी घटकर 49.9 अरब डॉलर रह गया।

विज्ञापन
Trade deficit at 20-month low, exports down 12.7 percent
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

निर्यात में गिरावट के बावजूद देश का व्यापार घाटा अप्रैल, 2023 में कम होकर 15.24 अरब डॉलर रह गया। यह अप्रैल, 2021 के बाद इसका 20 महीने का निचला स्तर है। उस दौरान व्यापार घाटा 15.10 अरब डॉलर रहा था। अप्रैल, 2022 में यह 18.36 अरब डॉलर था।

विज्ञापन


सरकार की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश का निर्यात पिछले महीने 12.7 फीसदी घटकर 34.66 अरब डॉलर रह गया। निर्यात में यह लगातार तीसरे महीने गिरावट है। इस दौरान आयात में लगातार पांचवें महीने गिरावट दर्ज की गई और यह 14 फीसदी घटकर 49.9 अरब डॉलर रह गया। अप्रैल, 2022 में 58.06 अरब डॉलर का आयात किया गया था।
विज्ञापन


विदेश व्यापार महानिदेशक संतोष कुमार सारंगी ने कहा कि यूरोप और अमेरिका जैसे प्रमुख देशों में भारतीय उत्पादों की मांग कमजोर रहने से निर्यात में गिरावट आई है। आयात के मोर्चे पर उन्होंने कहा कि वैश्विक बाजार में जिसों की कीमतों में नरमी और रत्न-आभूषण जैसे विवेकाधीन माने जाने वाले उत्पादों की मांग में कमी से आयात में गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश में इन उत्पादों की मांग घटी
 पेट्रोलियम उत्पादों, रसायन, रत्न-आभूषण, इंजीनियरिंग उत्पाद और सभी प्रकार के बने कपड़ों के निर्यात में गिरावट आई है।

  • 30 प्रमुख क्षेत्रों में से सिर्फ 11 ने ही निर्यात में वृद्धि दर्ज की है।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों का निर्यात 26.49 फीसदी बढ़ गया।

घट गया कच्चे तेल और सोने का आयात
आयात के मोर्चे पर 30 प्रमुख क्षेत्रों में से 23 ने नकारात्मक वृद्धि दर्ज की है। कच्चे तेल का आयात 13.95 फीसदी घटकर 15.17 अरब डॉलर रह गया।

  • सोने का निर्यात भी 41.48 फीसदी की कमी के साथ एक अरब डॉलर रह गया।

अगस्त-सितंबर से बढ़ सकता निर्यात
सारंगी ने कहा कि निर्यात के मोर्चे पर सितंबर से स्थिति में बदलाव की उम्मीद है। ऐसी संभावना है कि अगस्त-सितंबर से यूरोप और अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मांग में कुछ वृद्धि के साथ चीनी अर्थव्यवस्था के खुलने से वैश्विक निर्यात को बढ़ावा मिल सकता है।

  • उन्होंने सुझाव दिया, निर्यात बढ़ाने के लिए हमें उन उत्पादों में विविधता लानी चाहिए, जिनकी विदेश में मांग अधिक है। जैसे... इलेक्ट्रॉनिक सामान, तेल खली, तिलहन, कृषि उत्पाद।

अमेरिका को निर्यात घटकर 5.9 अरब डॉलर
अमेरिका को निर्यात 17.16% घटकर 5.9 अरब डॉलर रह गया। यूएई को निर्यात 22% गिरकर 2.23 अरब डॉलर रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed