फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tracxn reports Indian fintech companies raised 889 million dollar in funding in H1 2025

Tracxn Report: भारतीय फिनटेक कंपनियों ने छह महीने में जुटाए $88.9 करोड़, दुनिया में भारत तीसरे स्थान पर

Sat, 05 Jul 2025 06:11 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 05 Jul 2025 06:11 AM IST
सार

ट्रैक्सन की सह-संस्थापक नेहा सिंह ने कहा, भारतीय फिनटेक क्षेत्र में फंडिंग में अस्थायी गिरावट देखी गई, लेकिन शुरुआती स्तर के निवेश में स्थिर गति और अधिग्रहण गतिविधियों में वृद्धि से संकेत मिलता है कि निवेशकों की दिलचस्पी मजबूत है।
 

विज्ञापन
Tracxn reports Indian fintech companies raised 889 million dollar in funding in H1 2025
फिनटेक सेक्टर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारतीय फिनटेक कंपनियों ने 2025 की पहली छमाही (जनवरी-जून) में 88.9 करोड़ डॉलर की फंडिंग जुटाई। यह 2024 की पहली छमाही में जुटाए गए 93.6 करोड़ डॉलर से पांच फीसदी और 2024 की दूसरी छमाही के 1.2 अरब डॉलर से 26 फीसदी कम है। ट्रैक्सन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस गिरावट के बावजूद भारतीय फिनटेक क्षेत्र अमेरिका और ब्रिटेन के बाद दुनिया में तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन


ट्रैक्सन की सह-संस्थापक नेहा सिंह ने कहा, भारतीय फिनटेक क्षेत्र में फंडिंग में अस्थायी गिरावट देखी गई, लेकिन शुरुआती स्तर के निवेश में स्थिर गति और अधिग्रहण गतिविधियों में वृद्धि से संकेत मिलता है कि निवेशकों की दिलचस्पी मजबूत है। खासतौर से नवाचार आधारित मॉडलो में ऐसा देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा, बंगलूरू का प्रभुत्व और तेज वृद्धि वाली कंपनियों के लगातार उभरने से वैश्विक फिनटेक क्षेत्र में भारत की स्थिति मजबूत है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: CCI: अल्ट्राटेक की बढ़ीं मुश्किलें; प्रतिस्पर्धा नियमों के उल्लंघन का आरोप, सीसीआई ने मांगे वित्तीय दस्तावेज
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती स्टेज फंडिंग में 10 फीसदी वृद्धि
रिपोर्ट के मुताबिक, सीड-स्टेज स्टार्टअप ने 2025 की पहली छमाही में 9.12 करोड़ डॉलर जुटाए। यह 2024 की पहली छमाही में जुटाए गए 13.7 करोड़ डॉलर से 33 फीसदी कम है। हालांकि, शुरुआती स्टेज फंडिंग 2024 की दूसरी छमाही के 32.9 करोड़ डॉलर से 10 फीसदी बढ़कर 36.1 करोड़ डॉलर पहुंच गई। 

  • लेट-स्टेज फंडिंग 2024 की दूसरी छमाही के 74.5 करोड़ डॉलर से 41 फीसदी घटकर 43.7 करोड़ डॉलर रही। पहली छमाही से भी यह 6 फीसदी कम है।

अधिग्रहण में 11% उछाल
रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 की पहली छमाही में 16 अधिग्रहण हुए, जो 2024 की समान अवधि की तुलना में 11 फीसदी अधिक है। हालांकि, 2024 की दूसरी छमाही के मुकाबले 17 फीसदी कम है।

ये भी पढ़ें: Forex Reserve: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.84 अरब डॉलर बढ़ा, 702.78 अरब डॉलर पर पहुंचा आंकड़ा

बंगलूरू सबसे आगे
ट्रेक्सन ने कहा, फिनटेक कंपनियों की ओर से जुटाई गई कुल फंडिंग में 55 फीसदी के साथ बंगलूरू सबसे आगे है। मुंबई 14 फीसदी हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है। वेंचर कैपिटल कंपनियों में अमेरिकी फर्म एक्सेल ने सबसे ज्यादा 34 राउंड का निवेश किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed