फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Toyota Kirloskar Motor to invest Rs 20,000 crore in Maharashtra, create 8000 direct jobs

Toyota: टोयोटा महाराष्ट्र में करेगी ₹20 हजार करोड़ का निवेश, डिप्टी सीएम बोले- 8 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Wed, 31 Jul 2024 08:19 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 31 Jul 2024 08:19 PM IST
सार

Toyota: जापान की ऑटो निर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने महाराष्ट्र सरकार के साथ बुधवार को एक समझौता (एमओयू) किया है, जिसके तहत कंपनी महाराष्ट्र के मराठवाड़ के छत्रपति संभाजी नगर में अपनी नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की स्थापना करेगी जिसके लिए कंपनी 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

विज्ञापन
Toyota Kirloskar Motor to invest Rs 20,000 crore in Maharashtra, create 8000 direct jobs
टोयोटा किर्लोस्कर - फोटो : Toyota Kirloskar Motor

विस्तार

जापान की ऑटो निर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने महाराष्ट्र सरकार के साथ बुधवार को एक समझौता (एमओयू) किया है, जिसके तहत कंपनी महाराष्ट्र के मराठवाड़ के छत्रपति संभाजी नगर में अपनी एक नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की स्थापना करेगी जिसके लिए कंपनी 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने बताया कि छत्रपति संभाजी नगर में एक ग्रीनफील्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की स्थापन के लिए जांच करने के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।  

विज्ञापन


टोयोटा के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मासाकाज़ु योशिमुरा ने कहा कि आज हमने एमओयू हस्ताक्षर कर हम देश में विकास के अगले चरण में आगे बढ़ रहे हैं, जिससे हम स्थानीय और वैश्विक स्तर पर क्वालिटेटिव मोबिलिटी सॉल्यूशंस के साथ जीवन को समृद्ध बनाने में योगदान कर सकेंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि  छत्रपति संभाजी नगर में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर कंपनी द्वारा 20,000 करोड़ रुपये का निवेश ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में महाराष्ट्र को एक कदम आगे लेकर जाएगा। इस निवेश के साथ 8,000 प्रत्यक्ष और 12,000 अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन होगा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्लांट के लिए 20,000 करोड़ रुपये के निवेश का आंकड़ा सोशल मीडिया पर शेयर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed