फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Toursim will remain effected due to Demonetisation

नोटबंदी : क्रिसमस और न्यू-ईयर सेलिब्रेशन में रौनक फीकी रहने के आसार

Sun, 18 Dec 2016 02:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Dec 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
Toursim will remain effected due to Demonetisation
Kashmir Tourism - फोटो : File Photo

क्रिसमस और नववर्ष पर नोटबंदी के कारण इस बार सैलानियों की संख्या कम रहने के आसार हैं। वाराणसी में नोटबंदी के कारण 30 से 40 फीसदी सैलानियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी है। आगरा के लिए सैलानियों की बुकिंग में गिरावट है वहीं जम्मू-कश्मीर में पर्यटन पर दोहरी मार पड़ी है। उम्मीद केवल हिमाचल और उत्तराखंड से है जहां पर्यटन अब धीरे-धीरे गति पकड़ने लगा है। पिछले साल के आंकड़ों से तुलना करें तो नवंबर में ताज का दीदार करने आने वाले सैलानियों की संख्या में 25 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।

विज्ञापन


क्रिसमस और नए वर्ष पर भी नोटबंदी का असर पड़ सकता है। ट्रैवल एजेंसियों के मुताबिक ताज आने वाले सैलानियों की संख्या में इस बार 30 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है। बुकिंग में गिरावट का रुख देखते हुए होटल मालिक अपनी रणनीति बदलने को विवश हुए हैं। बड़े कलाकारों की जगह अब केवल डीजे, ड्रिंक्स, डांस और डिनर के जरिये ही नए साल को सेलिब्रेट करने की तैयारी है। काशी आने वाले सैलानियों ने भी नोटबंदी के कारण बड़ी संख्या में अपनी यात्राएं स्थगित की हैं।
विज्ञापन


20 फीसदी सैलानी जो बाबा विश्वनाथ की नगरी आने वाले थे उन्होंने ट्रैवेल एजेंसियों से अपने टूर पैकेज सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड और दुबई के लिए परिवर्तित करा लिए हैं। जम्मू-कश्मीर में टूरिस्ट सीजन हिंसा और नोटबंदी की दोहरी मार से जूझ रहा है। दिसंबर के शुरू होते ही जहां जम्मू संभाग से लेकर कश्मीर घाटी के पर्यटक स्थलों के लिए बड़ी संख्या में एडवांस बुकिंग हो जाती थी, वहीं इस बार हालात उलट हैं। ट्रैवल एजेंसियों के पास नए साल की बुकिंग का टोटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर स्लीपर बस ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि कुमार शर्मा के मुताबिक पिछले साल की तुलना में इस बार 70 फीसदी कारोबार प्रभावित है। श्रीनगर के लिए कोई बुकिंग नहीं मिल रही है। नए साल पर केवल श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं पर उम्मीद टिकी है। विदेशी सैलानियों ने तो अब तक रियासत का रुख भी नहीं किया है।

सरकारी दावा, ई-पर्यटक वीजा पर आए सैलानियों की संख्या बढ़ी

Toursim will remain effected due to Demonetisation

- नवंबर, 2015 के मुकाबले नवंबर, 2016 में ई-पर्यटक वीजा पर आए पर्यटकों की संख्या में 63.9 फीसदी की बढ़ोतरी

- नवंबर, 2016 के दौरान ई-पर्यटक वीजा सुविधा का लाभ उठाने वाले देशों में ब्रिटेन लगातार शीर्ष पर

- पर्यटक वीजा का लाभ उठाने में ब्रिटेन (22.3 फीसदी), अमेरिका (12.9 फीसदी) और रूस (8.7 फीसदी) रहे

- जनवरी-नवंबर, 2016 के दौरान ई-पर्यटक वीजा पर कुल 9,17,446 पर्यटक आए

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed