{"_id":"5eb906c98ebc3e9084665a92","slug":"tourist-sector-is-worst-affected-due-to-coronavirus-says-un-world-tourism-organisation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित हुआ पर्यटन, खतरे में लाखों लोगों की आजीविका: UNWTO","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित हुआ पर्यटन, खतरे में लाखों लोगों की आजीविका: UNWTO
Mon, 11 May 2020 01:33 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 11 May 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र के विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के कारण 2020 में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन में 60-80 फीसदी की गिरावट आ सकती है, जिसके चलते 910 अरब डॉलर से लेकर 1200 अरब डॉलर तक की कमाई का नुकसान होगा और लाखों लोगों की आजीविका संकट में पड़ जाएगी।
विज्ञापन
पहली तिमाही में 22 फीसदी की गिरावट
वैश्विक एजेंसी ने कहा कि महामारी के चलते 2020 की पहली तिमाही के दौरान अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की आवक में 22 फीसदी की गिरावट हुई है। संयुक्त राष्ट्र की इस विशेष एजेंसी के अनुसार दुनिया भर में फैली कोरोना वायरस महामारी के कारण वार्षिक पर्यटन में 2019 के मुकाबले 60-80 फीसदी की गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
खतरे में लाखों लोगों की आजीविका
संस्था ने कहा कि इसके चलते लाखों लोगों की आजीविका खतरे में है और इसके चलते सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) में हुई प्रगति को खोने की आशंका बढ़ गई है।
सबसे अधिक प्रभावित हुआ है पर्यटन
इस संदर्भ में यूएनडब्ल्यूटीओ के महासचिव जुरब पोलोलिकाशविली ने कहा कि, 'दुनिया एक अभूतपूर्व स्वास्थ्य और आर्थिक संकट का सामना कर रही है। पर्यटन सबसे अधिक प्रभावित हुआ है और अर्थव्यवस्था के सबसे अधिक श्रम-आधारित इस क्षेत्र में लाखों नौकरियां खतरे में हैं।'
विज्ञापन
एशिया व प्रशांत क्षेत्र में अधिक रही गिरावट
यूएनडब्ल्यूटीओ विश्व पर्यटन सूचकांक के अनुसार इस साल पहले तीन महीनों के दौरान पर्यटकों की आवक में 22 फीसदी की कमी हुई है। एजेंसी ने कहा कि यह गिरावट एशिया और प्रशांत क्षेत्र में अधिक रही है, जबकि यूरोप में फीसदी के रूप में ये गिरावट कुछ कम है।
पर्यटकों की आवक में 57 फीसदी तक की कमी
एजेंसी के मुताबिक मार्च में कई देशों में लॉकडाउन की शुरुआत के बाद पर्यटकों की आवक में 57 फीसदी तक की कमी आई। इस दौरान ही यात्रा प्रतिबंधों और हवाई अड्डों तथा राष्ट्रीय सीमाओं को बंद करने की व्यापक शुरुआत हुई।