{"_id":"575abad24f1c1b261d9c52ab","slug":"tourist-number-goes-up-by-180-percent-after-launch-e-visa","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई वीजा से पर्यटकों की संख्या में हुई 180 फीसद की बढ़ोतरी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
ई वीजा से पर्यटकों की संख्या में हुई 180 फीसद की बढ़ोतरी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 10 Jun 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
पर्यटक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटकों के लिए ई वीजा के दायरे में 150 देशों को लाने का असर दिखना शुरू हो गया है। तभी तो विदेशी पर्यटकों के लिहाज से लीन सीजन कहे जाने वाले मई में भी भारत में इसके जरिये 43833 पर्यटकों ने प्रवेश किया। एक वर्ष पहले इसी महीने 15659 पर्यटकों ने इस सुविधा का लाभ उठाया था। यह 179.9 फीसदी की बढ़ोतरी है।
विज्ञापन
केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मई 2016 में सबसे ज्यादा अमेरिकी पर्यटकों ने ई वीजा सुविधा का लाभ उठाया।
इसके बाद ब्रिटेन और चीन के पर्यटकों का स्थान रहा। उल्लेखनीय है कि सरकार ने 27 नवंबर 2014 को पर्यटकों के लिए ई वीजा ऑन अराइवल की सुविधा शुरू की थी। उस समय 43 देशों से इस सुविधा की शुरूआत हुई थी इस सूची में समय-समय पर और देशों को शामिल किया जाता रहा। बीते 26 फरवरी को इस योजना का विस्तार करते हुए इसके दायरे में 37 और देशों को शामिल कर दिया गया था।
विज्ञापन