फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Top 10 Millionaires Cities: The world's most millionaires live in these ten cities, here's the complete list?

Top 10 Millionaires Cities: इन दस शहरों में रहते हैं दुनिया के सबसे ज्यादा करोड़पति, देखें पूरी लिस्ट?

Wed, 14 Sep 2022 07:09 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 14 Sep 2022 07:09 PM IST
सार

Top 10 Millionaires Cities: ब्लूमबर्ग की इस रिपोर्ट के अनुसार रियाद और शारजाह में इस साल अब तक सबसे तेजी से करोड़पतियों की आबादी बढ़ी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अबू धाबी और दुबई में भी करोड़पतियों की आबादी तेजी से बढ़ी है। 

विज्ञापन
Top 10 Millionaires Cities: The world's most millionaires live in these ten cities, here's the complete list?
New York - फोटो : pixabay

विस्तार

न्यूयॉर्क, टोक्यो और सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र ऐसे स्थान हैं जहां दुनिया में सबसे अधिक करोड़पति रहते हैं।  ब्लूमबर्ग ने हेनले एंड पार्टनर्स ग्रुप के हवाले से इससे जुड़ी एक रिपोर्ट प्रकाशित की है, यह एक रेजीडेंसी सलाहकार फर्म है। सबसे अधिक करोड़पति वाले शीर्ष दस शहरों की सूची में पांच संयुक्त राज्य अमेरिका में हैं। इन दस शहरों के नाम इस प्रकार हैं। 

विज्ञापन

1. न्यूयाॅर्क 

2. टोक्या

3. सेन फ्रांसिस्को खारी क्षेत्र

4. लंदन 

5. सिंगापुर

6. लॉस एंजिल्स व मालिबू

7. शिकागो

8. हाउस्टन

9. बीजिंग

10.शंघाई

ब्लूमबर्ग की ओर से जारी सूची के अनुसार वर्ष 2022 पहले भाग में न्यूयार्क शहर में 12 फीसदी करोड़पति कम हो गए हैं। जबकि सेनफ्रांसिस्को खाड़ी के करोड़तियों की संख्या में चार प्रतिशत की कटौती हुई है। इस दौरान लंदन शहर के करोड़पतियों की संख्या में नौ प्रतिशत की कटौती हुई है।

विज्ञापन

ब्लूमबर्ग की इस रिपोर्ट के अनुसार रियाद और शारजाह में इस साल अब तक सबसे तेजी से करोड़पतियों की आबादी बढ़ी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अबू धाबी और दुबई में भी करोड़पतियों की आबादी तेजी से बढ़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लूमबर्ग रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बीजिंग और शंघाई शहर में भी करोड़पतियों की संख्या कम हुई है क्योंकि इस वर्ष धन गंवाने के मामले में रूस के बाद चीन दूसरा सबसे बड़ा देश बनने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed