फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   tomato prices soar to 80 rupees per kg, onion becomes cheaper

आवक कम होने से टमाटर की कीमत हुई 80 रुपये, प्याज हुआ सस्ता

Sat, 05 Oct 2019 01:48 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 05 Oct 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
tomato prices soar to 80 rupees per kg, onion becomes cheaper

सरकार द्वारा जमाखोरों पर सख्त कदम और निर्यात को रोकने जैसे फैसलों से प्याज की कीमतों में कमी आने लगी है। इसकी थोक कीमत 30 रुपये हो गई है। हालांकि अब प्याज के बाद टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी होने से लोग इसका प्रयोग कम करने लगे हैं। फिलहाल देश भर में इसकी कीमत 80 रुपये प्रति किलो हो गई है। 

विज्ञापन

सप्ताह भर में आई तेजी

सप्ताह भर पहले टमाटर 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। 15 दिन पहले इसकी फुटकर कीमत 20 से 30 रुपये प्रति किलो थी। फिलहाल आवक कम होने से टमाटर की कीमतों में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला है। नवरात्रों के चलते जहां प्याज की मांग कम हुई है, वहीं टमाटर की खपत बढ़ गई है। दिवाली तक इसकी कीमतों में किसी तरह की राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 

विज्ञापन

क्यों कम हुई आवक

टमाटर की पैदावार मुख्यतः उत्तरी राज्यों के अलावा महाराष्ट्र और कर्नाटक में होती है। इन राज्यों में बाढ़ और बारिश से फसल चौपट हो गई है। इसके चलते दिल्ली समेत देश के कई शहरों में इसकी कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। थोक मंडियों में कम आवक के चलते कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। देश की सबसे अजादपुर सब्जी मंडी में टमाटर का थोक भाव 46 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। बारिश के कारण टमाटर सड़ रहा है, इसलिए दाम बढ़े हैं। आजादपुर मंडी में शुक्रवार को टमाटर का थोक भाव 700-1,000 रुपये प्रति पैकेट (एक पैकेट में 25 किलो) था।

विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 25 सितंबर को आजादपुर, एपीएमसी की कीमत सूची के अनुसार, टमाटर का थोक भाव आठ रुपये से लेकर 34 रुपये प्रति किलो था और आवक 560.3 टन थी। जबकि एक सप्ताह पहले 19 सितंबर को दिल्ली में एपीएमसी के रेट के अनुसार, टमाटर का थोक भाव 4.50-20 रुपये प्रति किलो था, जबकि आवक 1,700 टन थी। 

सब्जी बनाने में दिक्कत

दिल्ली में इस समय टमाटर महाराष्ट्र, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश से आ रहा है। किसी भी तरह की तरीदार सब्जी बनाने या फिर दाल में तड़का लगाने के लिए टमाटर-प्याज की जरूरत पड़ती है। बिना इनके सब्जी या फिर दाल में स्वाद नहीं आता है। ऐसे में लोग इन पर पूरी तरह से निर्भर रहते हैं।

सब्जियों के चार अक्तूबर को थोक भाव 

चार अक्तूबर को आजादपुर सब्जी में सब्जियों के थोक भाव इस प्रकार रहेः-
 
सब्जी कीमत रुपये में
आलू 5.00 से 23.00
प्याज 15.00 से 35.00
टमाटर 12.00 से 46.00
बैंगन 6.00 से 26.00
पत्ता गोभी 12.00 से 26.00
फूल गोभी 22.00 से 58.00
गाजर 14.00 से 40.00
लौकी 10.00 से 25.00
कद्दू 6.00 से 16.00
मूली 7.50 से 15.00
पालक 15.00 से 25.00

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed