फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tomato prices may increase in coming days, diseases and pests in the crop have increased the problem

Price Hike: आने वाले दिनों में बढ़ सकते हैं टमाटर के दाम, रोग और सरपेन्टाइन लीफ माइनर लार्वा ने बढ़ाई समस्या

Wed, 18 Sep 2024 06:15 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 18 Sep 2024 06:15 AM IST
सार

महाराष्ट्र टमाटर बुआई में पिछड़ गया है। नासिक जिले में टमाटर की औसत खेती करीब 21,000 हेक्टेयर में होती है और उत्पादन प्रति हेक्टेयर 30 टन होता है। नासिक के अंतर्गत आने वाले पिंपलगांव से दिल्ली, मध्य प्रदेश, असम और हरियाणा जैसे बाजारों में टमाटर की आपूर्ति होती है।

विज्ञापन
Tomato prices may increase in coming days, diseases and pests in the crop have increased the problem
मंडी में बेचा जा रहा टमाटर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टमाटर आने वाले समय में लोगों की जेब ढीली कर सकता है। इसकी वजह टमाटर की फसल में कीटों और रोगों का लगना है, जिसने महाराष्ट्र के नासिक जिले में निफाड के किसानों को परेशान कर दिया है। टमाटर में सरपेन्टाइन लीफ माइनर (पत्ती सुरंगक) की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। यह एक छोटी मक्खी (लिरियोमाइजा ब्रासिका) का लार्वा है, जो टमाटर और अन्य सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचाता है।

विज्ञापन


केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी क्रॉप वेदर वॉच ग्रुप की समीक्षा रिपोर्ट में बताया गया है कि नासिक जिले में निफाड क्षेत्र में टमाटर में कीटों और रोगों की तीव्रता आर्थिक सीमा स्तर (इकनॉमिक थ्रेशहोल्ड लेवल यानी ईटीएल) से ऊपर पहुंच गई है। ईटीएल वह बिंदु है, जिस पर किसी रोग या कीट की आबादी एक निश्चित स्तर पर पहुंच जाती है, जहां आर्थिक नुकसान को रोकने के लिए नियंत्रण उपाय शुरू किए जाने चाहिए। लेकिन, चेतावनी के बावजूद ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बुवाई में पिछड़ गया महाराष्ट्र
महाराष्ट्र टमाटर बुआई में पिछड़ गया है। नासिक जिले में टमाटर की औसत खेती करीब 21,000 हेक्टेयर में होती है और उत्पादन प्रति हेक्टेयर 30 टन होता है। नासिक के अंतर्गत आने वाले पिंपलगांव से दिल्ली, मध्य प्रदेश, असम और हरियाणा जैसे बाजारों में टमाटर की आपूर्ति होती है। बांग्लादेश व पाकिस्तान को निर्यात भी होता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


धान में लीफ फोल्डर की समस्या
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में धान की फसल में लीफ फोल्डर कीट की समस्या भी आर्थिक सीमा स्तर से ऊपर पाई गई है। 11 हेक्टेयर में फसल प्रभावित हुई है। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में गन्ने में लाल सड़न देखी गई है। इसे गन्ने का कैंसर भी कहा जाता है।


आलू और प्याज की बुवाई भी कम क्षेत्र में

  • रिपोर्ट में बताया गया है कि 2.89 लाख हेक्टेयर के लक्षित क्षेत्र में से 1.55 लाख हेक्टेयर में टमाटर की बुवाई हुई है, जबकि 2023-24 में अखिल भारतीय स्तर पर कुल 2.67 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई की गई थी।
  • आलू की बुवाई 0.41 लाख हेक्टेयर के लक्षित क्षेत्र में से 0.30 लाख हेक्टेयर में की गई है।
  • प्याज के मामले में 3.82 लाख हेक्टेयर के लक्षित क्षेत्र में से 2.90 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed