फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tokenization Protection from online banking fraud

Tokenization: बैंकिंग धोखाधड़ी से मिलेगी सुरक्षा, ऑनलाइन लेनदेन के लिए हर बार देनी होगी कार्ड की जानकारी

Mon, 05 Sep 2022 04:45 AM IST
देव कश्यप कालीचरण, नई दिल्ली।
कालीचरण, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 05 Sep 2022 04:45 AM IST
सार

अब ऑनलाइन लेनदेन के लिए हर बार कार्ड की डिटेल्स देनी होगी। इससे आपके कार्ड की डिटेल्स सुरक्षित रहेगी। साथ ही ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी रोकने में मदद मिलेगी। बार-बार कार्ड की जानकारी दर्ज करने की परेशानी से बचना चाहते हैं तो अपने कार्ड को टोकन में बदल सकते हैं। हालांकि, टोकनाइजेशन अनिवार्य नहीं है।

विज्ञापन
Tokenization Protection from online banking fraud
ऑनलाइन शॉपिंग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आरबीआई एक अक्तूबर, 2022 से कार्ड टोकनाइजेशन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। इसके लागू होने पर मर्चेंट, पेमेंट एग्रीगेटर और पेमेंट गेटवे आपके डेबिट-क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स अपने पास नहीं रख पाएंगे।

विज्ञापन


आपको ऑनलाइन लेनदेन के लिए हर बार कार्ड की डिटेल्स देनी होगी। इससे आपके कार्ड की डिटेल्स सुरक्षित रहेगी। साथ ही ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी रोकने में मदद मिलेगी। बार-बार कार्ड की जानकारी दर्ज करने की परेशानी से बचना चाहते हैं तो अपने कार्ड को टोकन में बदल सकते हैं। हालांकि, टोकनाइजेशन अनिवार्य नहीं है।
विज्ञापन


इसलिए पड़ी जरूरत
आप जब भी किसी ई-कॉमर्स एप या वेबसाइट से खरीदारी करते हैं तो आपसे डेबिट/क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स मांगी जाती है। इससे आपको भविष्य में लेनदेन के लिए हर बार ये जानकारियां नहीं देनी पड़ती हैं। हालांकि, यह सुविधा कई बार जोखिम बन जाती है, जब आपके कार्ड की डिटेल्स चुरा ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है टोकनाइजेशन
टोकनाइजेशन एक प्रक्रिया है, जिसमें आपके कार्ड के 16 अंकों के नंबर को एक वैकल्पिक-एन्क्रिप्टेड कोड से बदल दिया जाता है। इसे टोकन कहते हैं। आपके कार्ड से जुड़ा टोकन हर मर्चेंट के लिए अलग-अलग होगा। इसका इस्तेमाल ऑनलाइन लेनदेन, पीओएल लेनदेन या इन-एप लेनदेन के लिए कर सकते हैं। 


पहले से ज्यादा सुरक्षित होगा लेनदेन
आरबीआई के इस कदम से क्रेडिट-डेबिट कार्ड से लेनदेन ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा। यह इसलिए सुरक्षित है क्योंकि इसमें लेनदेन प्रक्रिया के दौरान वास्तविक कार्ड डिटेल मर्चेंट के साथ शेयर नहीं की जाती है। -आदिल शेट्टी, सीईओ, बैंकबाजार

ऐसे बना सकते हैं टोकन

  • किसी वेबसाइट/एप पर खरीदारी के बाद कार्ड से भुगतान करने जाएं तो टोकनाइजेशन का विकल्प चुनें।
  • भुगतान प्रक्रिया शुरू करने के बाद आपको डेबिट-क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स भरनी होगी।
  • इसके बाद ‘सिक्योर योर कार्ड या सेव योर कार्ड एज पर आरबीआई गाइडलाइन’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • सेव पर क्लिक करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइन नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें। इसके बाद आपका टोकन तैयार है।
  • प्रक्रिया खत्म होने के बाद मर्चेंट के पास आपके कार्ड की डिटेल्स की बजाय यह टोकन सेव हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed