फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   to repay loan of bullet train project on time railway need 100 trips daily

कुछ ऐसे चलानी होगी बुलेट ट्रेन, तभी समय पर चुका पाएंगे कर्ज

Mon, 18 Apr 2016 05:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Apr 2016 05:06 PM IST
विज्ञापन
to repay loan of bullet train project on time railway need 100 trips daily
बुलेट ट्रेन को रोजाना लगाने होंगे 100 फेरे - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन अगर रोजाना 100 फेरे लगाती है, तब जाकर रेलवे समय पर इस प्रोजेक्ट के लिए लिए गए लोन को लौटा सकेगा। यह रिपोर्ट आईआईएम अहमदाबाद की ओर से बनाई गई है। इसके तहत ट्रेन को रोजाना 88 हजार से 1.18 लाख यात्रियों को ढोना होगा। इसके लिए रेलवे को हर घंटे 3 ट्रेनों को रवाना करना होगा।

विज्ञापन


यह रिपोर्ट 'डेडिकेटेड हाई स्पीड रेलवे नेटवर्क इन इंडिया: इश्यू इन डेवलपमेंट' नाम से प्रकाशित की गई है। इस रिपोर्ट को आईआईएम के फैकल्टी मेंबर जी रघुराम और प्रशान्त उदयकुमार ने साथ मिलकर बनाया है।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट के अनुसार अगर रेलवे 300 किलोमीटर की दूरी के लिए प्रति व्यक्ति 1500 रुपए की टिकट रखता है और रोजाना 88 हजार से 1.18 लाख यात्रियों को ढोता है, तभी वह समय पर अपना कर्ज चुका पाएगा। यह ट्रेन कुल मिलाकर 534 किलोमीटर की दूरी एक तरफ से तय करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसने दिया है कितना लोन

to repay loan of bullet train project on time railway need 100 trips daily
20 प्रतिशत कर्ज देगी केंद्र सरकार - फोटो : Reuters

बुलेट ट्रेन चलाए जाने के इस प्रोजेक्ट के लिए रेलवे को कुल मिलाकर 97,636 करोड़ रुपए का लोन मिल रहा है। इसमें 80 प्रतिशत राशि जापान देगा और बची हुई 20 प्रतिशत केंद्र सरकार की तरफ से मिलेगी।

जापान से लिए गए कर्ज को 15 सालों तक न लौटाने की छूट मिल रही है, जबकि 16वें साल से 50 साल की अवधि के अंदर यह लोन लौटाना होगा, जिस पर 0.1 प्रतिशत का ब्याज लगेगा। इसके अलावा जो 20 प्रतिशत की राशि केंद्र सरकार की ओर से दी जानी है, उस पर 8 प्रतिशत का ब्याज लगेगा।

इस रिपोर्ट में इस बात को समझाने के लिए एक उदाहरण भी दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार अगर 15 साल बाद रेलवे को 100 रुपए का राजस्व मिलता है तो उसका 20-40 रुपया (यानी 20-40 प्रतिशत) व्यवस्था में खर्च होगा। वहीं बाकी की रकम से जापान के कर्ज को ब्याज समेत चुकाने का काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed