{"_id":"6774e96bcac86533620cf698","slug":"tn-govt-cancels-smart-meter-tender-awarded-to-adani-energy-solutions-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: तमिलनाडु सरकार ने अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को दिया गया स्मार्ट मीटर टेंडर रद्द किया, बताया यह कारण","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Tamil Nadu: तमिलनाडु सरकार ने अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को दिया गया स्मार्ट मीटर टेंडर रद्द किया, बताया यह कारण
Wed, 01 Jan 2025 12:36 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:36 PM IST
सार
Tamil Nadu: बीएसई में सूचीबद्ध कंपनी एईएसएल ने चेन्नई सहित आठ जिलों को कवर करने वाली निविदा के पैकेज 1 के लिए सबसे कम बोली लगाई थी और इसमें 82 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाने का काम शामिल था। अब निविदा को रद्द कर दिया गय है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
अदाणी समूह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु विद्युत वितरण निगम ने अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) द्वारा उद्धृत उच्च लागत का हवाला देते हुए स्मार्ट मीटर खरीदने के लिए जारी वैश्विक निविदा को रद्द कर दिया है। केंद्र सरकार की पुन:स्थापित वितरण क्षेत्र योजना के तहत स्मार्ट मीटर उपलब्ध कराने के लिए अगस्त 2023 में चार पैकेजों के रूप में निविदाएं जारी की गई थीं।
विज्ञापन
एक सूत्र ने बताया कि बीएसई में सूचीबद्ध कंपनी एईएसएल ने चेन्नई सहित आठ जिलों को कवर करने वाली निविदा के पैकेज 1 के लिए सबसे कम बोली लगाई थी और इसमें 82 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाने का काम शामिल था।
विज्ञापन
27 दिसंबर, 2024 को निविदा रद्द कर दी गई, क्योंकि एईएसएल की ओर से उद्धृत लागत कथित तौर पर अधिक थी। उन्होंने कहा कि दोबारा टेंडर जारी किए जाने की संभावना है। उन्होंने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि तीन अन्य पैकेजों के लिए भी टेंडर रद्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
सरकार का यह कदम अदाणी समूह के प्रवर्तक उद्योगपति गौतम अदाणी से जुड़े विवाद के मद्देनजर आया है। उन पर सौर ऊर्जा अनुबंधों के लिए अनुकूल शर्तों के बदले भारतीय अधिकारियों को 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 2,100 करोड़ रुपये) से अधिक की रिश्वत देने की योजना का हिस्सा होने का आरोप है। अमेरिकी अभियोजकों ने इस मामले के संबंध में अदाणी और कुछ अन्य लोगों पर आरोप लगाया था। कंपनी ने आरोपों का खंडन किया है।