{"_id":"64abe8b1b847437e1f0d1147","slug":"tirupati-cmd-arrested-in-bank-fraud-case-supertech-chairman-rk-arora-sent-to-judicial-custody-till-24th-july-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"289 करोड़ की धोखाधड़ी: तिरुपति इंफा के सीएमडी गिरफ्तार, सुपरटेक के चेयरमैन 24 तक न्यायिक हिरासत में","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
289 करोड़ की धोखाधड़ी: तिरुपति इंफा के सीएमडी गिरफ्तार, सुपरटेक के चेयरमैन 24 तक न्यायिक हिरासत में
Mon, 10 Jul 2023 04:47 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 10 Jul 2023 04:47 PM IST
सार
CBI: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बैंक धोखााधड़ी से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है। 289.15 करोड़ रुपये (अनुमानित) की धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में तिरुपति इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी जग मोहन गर्ग को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
CBI
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 289.15 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में तिरुपति इन्फ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक जगमोहन गर्ग को गिरफ्तार किया है। गर्ग को विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें 13 जुलाई तक एजेंसी की हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
सीबीआई ने बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह की शिकायत पर 25 मई, 2022 को कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। बैंकों के समूह ने कंपनी को नई दिल्ली के पश्चिम विहार में दुकानों के साथ एक होटल बनाने के लिए 2009 से 2014 के बीच 300 करोड़ रुपये का सावधि ऋण दिया था।
विज्ञापन
आरोप है कि कंपनी ने ऋणदाता बैंकों को सूचित किए बिना उक्त होटल-सह-वाणिज्यिक भवन के कई वाणिज्यिक/खुदरा/दफ्तरों को विभिन्न पार्टियों को बेचा था। इन खरीदारों से प्राप्त धन को इधर उधर ठिकाने लगाया गया। एफआईआर दर्ज करने के बाद सीबीआई ने पिछले साल 27 मई को आरोपियों के परिसरों की तलाशी ली, जिसमें कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 24 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।