फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Those who loot Hindus are in power Uddhav launches Ram Raksha Andolan can Thackeray corner BJP

'हिंदुओं को लूटने वाले सत्ता में हैं': उद्धव ने शुरू किया राम रक्षा आंदोलन, क्या BJP को घेर पाएंगे ठाकरे

Sun, 05 Jul 2026 10:37 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 05 Jul 2026 10:37 PM IST
सार

शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदा घोटाले को लेकर 'राम रक्षा' आंदोलन की शुरुआत की। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया कि हिंदुत्व के नाम पर मंदिरों का दुरुपयोग किया जा रहा है। वहीं, बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि ठाकरे को आखिरकार भगवान राम की याद आ गई है।

विज्ञापन
Those who loot Hindus are in power Uddhav launches Ram Raksha Andolan can Thackeray corner BJP
उद्धव ठाकरे, प्रमुख, शिवसेना यूबीटी - फोटो : ANI

विस्तार

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदा घोटाले को लेकर अपना 'राम रक्षा' आंदोलन शुरू किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आज सत्ता में बैठे लोग ही हिंदुओं को लूट रहे हैं। इसके साथ ही ठाकरे ने हिंदुत्व के मुद्दे पर सत्तारूढ़ बीजेपी को घेरने की कोशिश की। मध्य मुंबई के दादर स्थित हनुमान मंदिर के बाहर आयोजित रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने 'हनुमान स्तोत्र', 'हनुमान चालीसा' और 'राम रक्षा स्तोत्र' का पाठ किया। इसके बाद उन्होंने अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदा घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। 

विज्ञापन


'BJP-मुक्त राम' का नारा 
 रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, 'अगर कोई हिंदुत्व का गलत इस्तेमाल करके मंदिर को लूटता है, तो हिंदू उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।'  उद्धव ठाकरे ने रैली में 'BJP-मुक्त राम' का नारा भी दिया। उन्होंने कहा कि भगवान राम किसी एक दल के नहीं, बल्कि सभी के हैं।
विज्ञापन


फडणवीस ने क्या कहा?
ठाकरे के बयान पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया। गढ़चिरौली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि उद्धव ठाकरे को 'आखिरकार भगवान राम की याद आ गई।', हमारी तो बस यही इच्छा थी कि उन्हें राम की याद आए। उन्होंने राम का रास्ता छोड़ दिया था, इसलिए उनकी पार्टी का पतन हुआ। अगर वे राम के मार्ग पर चलते हैं तो यह उनके लिए अच्छा होगा। सिर्फ आज ही नहीं, बल्कि मुझे उम्मीद है कि वे हर दिन 'राम रक्षा' का पाठ करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदुत्व के मुद्दे पर बंटी थी शिवसेना
2019 में बीजेपी से अलग होकर कांग्रेस और अन्य दलों के साथ गठबंधन करने के बाद से बीजेपी लगातार उद्धव ठाकरे पर हिंदुत्व छोड़ने का आरोप लगाती रही है। यही मुद्दा 2022 में एकनाथ शिंदे की बगावत का भी प्रमुख कारण बताया गया था, जिसके बाद शिवसेना दो हिस्सों में बंट गई।

'12 साल तक लगा भगवा सरकार है, लेकिन...'
अपने संबोधन में उद्धव ठाकरे ने कहा, 'पिछले 12 वर्षों तक हमें लगा कि हमारी भगवा सरकार सत्ता में है। अटल जी (पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी) कहा करते थे कि अब हिंदुओं की पिटाई नहीं होगी। लेकिन दुर्भाग्य यह है कि आज सत्ता में बैठे लोग ही हिंदुओं को लूट रहे हैं।' भगवा कुर्ता पहने ठाकरे ने कहा कि किसी लुटेरे से उसी की लूट की जांच नहीं कराई जा सकती। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, वरना सभी को क्लीन चिट मिल जाएगी। जब तक निष्पक्ष जांच नहीं होगी, वे चुप नहीं बैठेंगे। साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से इस आंदोलन को गांव-गांव तक ले जाने का आह्वान किया।


'बाल ठाकरे ने हिंदुओं को जगाया, अब उन्हें सम्मोहित किया जा रहा'
उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे ने हिंदुओं को जगाने का काम किया था, लेकिन आज उन्हें सम्मोहित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी पर पुलिस की सख्ती: क्या पुराने केस में बढ़ने वाली है मुश्किलें; जानें पूरा मामला

क्या है राम मंदिर चंदा घोटाले का मामला?
राम मंदिर के लिए मिले चंदे में कथित हेराफेरी का मामला 7 जून को सामने आया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर 25 जून को एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले में मंदिर के चंदे और उसकी गिनती की प्रक्रिया से जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed