फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   This Diwali or Dhanteras you can buy Digital Gold at just one rupee

डिजिटल गोल्ड: इस दीवाली सिर्फ एक रुपये में खरीदें सोना, मिलेगी शुद्धता की पूरी गारंटी 

Sun, 31 Oct 2021 11:45 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 31 Oct 2021 11:45 AM IST
सार

डिजिटल गोल्ड को आप अपनी डिजिटल पॉकेट में रख सकते हैं। इसे किसी भी समय बेचा, डिलीवर या फिर किसी को गिफ्ट भी किया जा सकता है। 
 

विज्ञापन
This Diwali or Dhanteras you can buy Digital Gold at just one rupee
गोल्ड बार

विस्तार

धनतेरस और दीपावली ऐसा त्योहार है, जिसमें सोना या चांदी जमकर खरीदा जाता है। व्यक्ति अपनी जेब और परिवार की जरूरत के अनुसार इन त्योहारों में इस पर पैसे खर्च करता है, लेकिन पिछले चार से पांच सालों में लोगों की मानसिकता में थोड़ा बदलाव आया है। अब सोना या चांदी सिर्फ आभूषणों के लिए नहीं बल्कि निवेश के नजरिए से भी खरीदा जाने लगा है। ऐसे में अगर आप भी इस बार धनतेरस या दीपावली में सोने पर निवेश की योजना बना रहे हैं, तो आपके पास बढ़िया मौका है। आप भी सिर्फ एक रुपये सोना खरीद सकते हैं। 

विज्ञापन


सुनार के यहां से नहीं अब खरीदें डिजिटल गोल्ड
जब से गोल्ड में निवेश बढ़ा है कई सारे ऐसे प्लेटफॉर्म भी सामने आए हैं, जहां हम डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। गूगल पे, पेटीएम, फोन पे ऐसे ही प्लेटफॉर्म हैं, जहां पर हम महज एक रुपये निवेश करके डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन


क्या है डिजिटल गोल्ड 
डिजिटल गोल्ड को बस हम भौतिक रूप से छू या पहन नहीं सकते हैं। यह हमारे डिजिटल खाते में एक निवेश की तरह जमा होता जाता है। हालांकि, इस सोने को भी आप कभी भी बेच सकते हैं या फिर किसी को उपहार के रूप में दे सकते हैं। यहां एक बार सबसे जरूरी है, कि डिजिटल गोल्ड में आपको सोने की प्योरिटी या सेफ्टी की चिंता बिल्कुल भी नहीं करनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे करें डिजिटल गोल्ड की खरीदारी
इसे गूगल पे के माध्यम से समझते हैं। हम जैस ही गूगल पे प्लेटफॉर्म को लॉग इन करेंगे तो स्क्रॉल करने पर हें बाय गोल्ड का विकल्प मिलेगा। यहां पर क्लिक करके आप गोल्ड खरीद सकते हैं, यहा से गोल्ड की खरीदारी करने पर आपको तीन प्रतिशत जीएसटी भी देनी होगा। इस प्लेटफॉर्म से आप कितने भी रुपये का गोल्ड खरीद सकते हैं। खरीदारी करते ही यह गोल्ड आपकी डिजिटल पॉकेट में ऐड हो जाएगा, जिसे किसी भी समय आप बेच, डिलीवर या फिर गिफ्ट कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed