फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   this company is giving free option to install solar plant on your roof top houses

यह कंपनी दे रही है मुफ्त में सोलर पैनल लगाने का मौका, साथ में होगी आपकी कमाई

Wed, 12 Sep 2018 04:59 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Sep 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
this company is giving free option to install solar plant on your roof top houses

अगर आपके पास घर पर खुली छत है और उसका किसी तरह से प्रयोग नहीं हो रहा है, तो मुफ्त में सोलर पैनल लगाकर कमाई कर सकते हैं। घर की छत पर सोलर प्लांट लगाने के लिए आपको किसी तरह का कोई खर्चा नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही आपको साल भर इस प्लांट से पैदा होने वाली बिजली का उपयोग करने को भी मिलेगा। 

विज्ञापन


इस कंपनी ने निकाला ऑफर

सौर उर्जा क्षेत्र में काम कर रही टाटा सोलर ने पूरे देश में इस तरह का ऑफर निकाला हुआ है। बिजली बचाओ और साथ में कमाओ भी नारे के साथ टाटा सोलर आपके लिए यही प्लान लेकर आयी है। कंपनी का दावा है कि इससे आपके बिजली बिल में सालाना 15 फीसदी तक की बचत होगी। इसके अलावा ज्यादा बिजली पैदा होने पर उसे कंपनी को बेचकर कमाई भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


टाटा कैपिटल के साथ मिलाया हाथ

टाटा सोलर शुरुआती लागत में भी आपकी मदद कर रहा है। सोलर पैनल की फाइनेंसिंग के लिए कंपनी ने टाटा कैपिटल के साथ टाईअप किया है, कंपनी सेटअप से लेकर मेंटेनेंस तक में हमेशा आपके साथ रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाहिए केवल इतनी जगह

this company is giving free option to install solar plant on your roof top houses

इस तरह से पैसा कमाने के लिए छत पर कम से कम 10X10 फुट की जगह होनी चाहिए। अगर घर पर छत नहीं है और आपके पास खाली प्लाट या फिर अपना मैदान है, तो वो जगह भी यह काम करने के लिए काफी सही है। घर की छत या फिर खुले मैदान अथवा प्लॉट पर सोलर एनर्जी प्लांट कंपनियां लगाएंगी। एक किलोवॉट से लेकर के 10 किलोवाट तक का प्लांट इसमें लगेगा। एक किलोवाट का प्लांट प्रतिदिन 5 यूनिट बिजली पैदा करेगा। इन तमाम फायदों के अलावा राज्य सरकारों से मिलने वाली सोलर सब्सिडी भी एक आकर्षण है। ऐसे में कुल मिलकर सोलर पैनल सेटअप आपके लिए फायदे का सौदा होगा और टाटा सोलर इसमें आपकी मददगार।

दो किलोवाट के प्लांट में होगी इतनी बचत

अगर आप अपने घर पर 2 किलोवाट का प्लांट लगवाते हैं तो फिर पूरे साल में 3 हजार यूनिट बिजली कम से कम पैदा करेंगे। इसको लगाने पर 2 लाख रुपये का खर्च आएगा। अगर आप माह में 200 यूनिट खर्च करते हैं तो पूरे साल में हुए 2400 यूनिट। बाकी बचे 600 यूनिट बिजली सोलर कंपनी नेशनल ग्रिड को बेच देगी। नेशनल ग्रिड इस तरह की बिजली को 10 रुपये की दर पर खरीदेगा। 

5 और 10 किलोवाट प्लांट लगाने में है फायदा

अगर कंपनी आपके घर की छत पर पांच या फिर 10 किलोवॉट का प्लांट लगाती है तो इस पर उसे ज्यादा फायदा मिलेगा। इसको लगाने पर कंपनी को 5 से 10 लाख का खर्च आएगा। 10 किलोवाट के प्लांट से 30 हजार यूनिट बिजली पैदा होगी। इससे कंपनी की हर महीने कम से 23 हजार रुपये की कमाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed