{"_id":"6492fbcae120ee640301af05","slug":"this-company-becomes-most-attractive-employer-brand-amazon-follows-randstad-report-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"REBR Research: काम करने के लिहाज से ये कंपनी सबसे पसंदीदा; अमेजन दूसरे नंबर पर, जानें क्या कहती है रिपोर्ट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
REBR Research: काम करने के लिहाज से ये कंपनी सबसे पसंदीदा; अमेजन दूसरे नंबर पर, जानें क्या कहती है रिपोर्ट
Wed, 21 Jun 2023 07:02 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 21 Jun 2023 07:02 PM IST
सार
REBR Research: मानव संसाधन सेवा प्रदाता रैंडस्टैड इंडिया की वार्षिक रिपोर्ट ‘रैंडस्टैड एम्प्लॉयर ब्रांड रिसर्च (आरईबीआर) 2023’ के अनुसार टाटा पावर ने वित्तीय सेहत, प्रतिष्ठा और करियर में प्रगति के अवसरों के मामले में काफी ऊंचे अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Representative Image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टाटा पावर कंपनी देश का सबसे ‘आकर्षक नियोक्ता ब्रांड’ बन गई है। इसके बाद ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन और टाटा स्टील का नंबर आता है। बुधवार को जारी की गई एक शोध रिपोर्ट में यह बात कही गई है।
विज्ञापन
मानव संसाधन सेवा प्रदाता रैंडस्टैड इंडिया की वार्षिक रिपोर्ट ‘रैंडस्टैड एम्प्लॉयर ब्रांड रिसर्च (आरईबीआर) 2023’ के अनुसार टाटा पावर ने वित्तीय सेहत, प्रतिष्ठा और करियर में प्रगति के अवसरों के मामले में काफी ऊंचे अंक हासिल किए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि किसी संगठन के लिए कर्मचारियों की दृष्टि से शीर्ष तीन संकेतकों की वजह से टाटा पावर पहले स्थान पर रहने में सफल रही है। वर्ष 2022 में कंपनी नौवें स्थान पर थी।
विज्ञापन
वहीं अमेजन इस साल रैंकिंग में कई पायदान की छलांग लगाते हुए दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। वहीं शीर्ष तीन की सूची में इस साल टाटा स्टील नई कंपनी है। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) शीर्ष 10 की सूची में चौथे स्थान पर है। इसके बाद क्रमश: माइक्रोसॉफ्ट, सैमसंग इंडिया, इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, आईबीएम और रिलायंस इंडस्ट्रीज का स्थान है।
विज्ञापन
ऑनलाइन स्टोर बिगबास्केट सूची में सबसे आकर्षक स्टार्टअप नियोक्ता ब्रांड बनकर उभरी है। रिपोर्ट के मुताबिक, 77 प्रतिशत कर्मचारियों ने वाहन क्षेत्र को सबसे आकर्षक करार दिया है। उसके बाद आईटी, आईटीईएस और दूरसंचार (76 प्रतिशत), एफएमसीजी, खुदरा और ई-कॉमर्स (75 प्रतिशत) का स्थान रहा है। आरईबीआर सर्वे दुनियाभर में 1.63 लाख लोगों की प्रतिक्रिया पर आधारित है। यह सर्वे 32 बाजारों और वैश्विक अर्थव्यवस्था के 75 प्रतिशत हिस्से में किया गया।