{"_id":"58bbb2234f1c1b6001e7e2c9","slug":"third-party-car-insurance-to-cost-more","type":"story","status":"publish","title_hn":"थर्ड पार्टी मोटर वाहन बीमा होगा महंगा, 50 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
थर्ड पार्टी मोटर वाहन बीमा होगा महंगा, 50 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव
amarujala.com {Presented by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 05 Mar 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थर्ड पार्टी मोटर वाहन बीमा के प्रीमियम में जल्द इजाफा हो सकता है। इंश्योरेंस रेग्युलेटरी ऐंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी (IRDA) ने सरकार के सामने वर्ष 2017-18 में ज्यादातर श्रेणियों के मोटर वाहनों के लिए 50 फीसदी बीमा प्रमियम बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
वहीं सरकार ने सड़क हादसों में गंभीर रूप से घायल या मौत हो जाने की दशा में बीमा कंपनियों के थर्ड पार्टी के उत्तरदायित्व पर लागू सीमा खत्म करने पर हामी भर ली है। टीओआई की खबर के मुताबिक इंश्योरेंस रेग्युलेटरी ऐंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी ने 1000 और 1500 सीसी क्षमता इंजन वाले वाहनों का प्रीमियम 50 फीसदी बढाने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
वहीं IRDA ने मारुति ऑल्टो, टाटा नैनो, डैटसन गो और पिक-अप वैन्स एवं मिनी ट्रक्स जैसे कुछ श्रेणियों के वाहनों के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं रखा है।
विज्ञापन