फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Chandrayaan 3 Related Stocks: These Companies Contributed For The Chandrayaan-3 Mission, Know Share Price

Chandrayaan-3: चांद की सतह पर उतरा भारत का चंद्रयान 3; इन कंपनियों ने दिया है मिशन में योगदान, जानें उनके भाव

Wed, 23 Aug 2023 06:23 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 23 Aug 2023 06:23 PM IST
सार

Chandrayaan 3 Stock Market: चंद्रयान-3 की सफलता के साथ ही भारत चंद्रमा के अनछुए अपेक्षाकृत बड़े दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग से पहले इस मिशन से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े कुछ शेयरों पर निवेशकों की नजर बनी रही।

विज्ञापन
Chandrayaan 3 Related Stocks: These Companies Contributed For The Chandrayaan-3 Mission, Know Share Price
चंद्रयान-3 मिशन - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चांद पर जाने के तीसरे महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) आज चंद्रमा की सतह को छू चुका है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) वाला एलएलएम शाम बुधवार की शाम 6 बजकर 04 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड कर गया। इस मिशन की सफलता के साथ ही भारत अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ (रूस) के बाद चांद पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' करने वाला चौथा देश बन गया। चंद्रयान-3 की सफलता के साथ ही भारत चंद्रमा के अनछुए अपेक्षाकृत बड़े दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश भी बन गया। चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग से पहले इस मिशन से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े कुछ शेयरों पर निवेशकों की नजर बनी रही। चंद्रयान-3 मिशन में अपना योगदान देने वाले कई शेयरों के भाव बुधवार के कारोबारी सोशन के दौरान अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर भी पहुंचे। आइए डालते हैं इन शेयरों पर एक नजर।

विज्ञापन

लार्सन एंड टुब्रो (L&T)

सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी एलएंडटी ने चंद्रयान-3 के लिए हेड एंड सेगमेंट, मिडिल सेगमेंट और नोजल बकेट फ्लैंज जैसे महत्वपूर्ण बूस्टर सेगमेंट का निर्माण किया है। चंद्रयान-3 मिशन की खबरों के बीच बीएसई पर एलएंडटी का शेयर 0.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,706 रुपये के भाव पर कारोबार करता दिखा। बुधवार के कारोबार में यह शेयर 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 2,725.75 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया।
India's Larsen & Toubro beats Q4 profit view on higher project execution |  Reuters

विज्ञापन
विज्ञापन

भेल (BHEL)

भेल (BHEL) ने चंद्रयान-3 मिशन के लिए लैंडर मॉड्यूल और प्रणोदन (Propulsion) मॉड्यूल के लिए बैटरी का निर्माण किया। बीएसई में भेल का शेयर 1.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 109.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 113.35 रुपये पर 52 सप्ताह के उच्च स्तर को छू गया था, हालांकि आगे चलकर इसमें बिकवाली दिखी।
BHEL showcases its manufacturing prowess at DHI meet

विज्ञापन

एमटीएआर टेक्नोलॉजीज

कंपनी ने इसरो को चंद्रयान 3 लॉन्च वाहन के लिए इंजन और बूस्टर पंप प्रदान किए हैं। बंबई शेयर बाजार में एमटीएआर टेक्नोलाजीज के शेयर बुधवार को 3.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,195.1 रुपये पर कारोबार करते दिख रहे हैं। बंबई शेयर बाजार में कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 2,208.95 रुपये के उच्चतम स्तर तक पहुंचे।

मिश्र धातु निगम लिमिटेड

कंपनी ने प्रक्षेपण यान के लिए महत्वपूर्ण सामग्रियों की आपूर्ति की। खबर लिखे जाने तक मिश्र धातु निगम लिमिटेड का शेयर बीएसई पर 3.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 408.2 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कारोबार करता दिखा। बुधवार के कारोबार में इस कंपनी के शेयर भी 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 414.7 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंचे।
Hyderabad: Mishra Dhatu Nigam Limited signs MoU with Kazakhstan firm

सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स

सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स ने चंद्रयान-3 मिशन में अंतरिक्ष अनुप्रयोगों (Space Applications)  के लिए इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम का डिजाइन तैयार किया है और इसका उत्पादन किया है। बुधवार को बीएसई पर सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 8.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,553 रुपये पर कारोबार करता दिखा।
Centum Electronics Office Photos | Glassdoor

इन कंपनियों का भी रहा है चंद्रयान-3 मिशन में योगदान

चंद्रयान-3 के निर्माण में एचएएल, पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज और वालचंदनगर इंडस्ट्रीज का भी योगदान रहा है। इन कंपनियों के शेयर बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान क्रमशः 4,015.00 रुपये, 720.35 रुपये और 103.50 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कारोबार करते दिखे।
HAL excels at manufacturing, but it needs to up the ante in marketing

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed