फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   There is nothing to hide or be afraid of: Union Home Minister Amit Shah on adani row

Amit Shah: 'सबूत हों तो कोर्ट जाएं', अदाणी मामले पर बोले शाह, कहा- विपक्ष केवल शोर मचाना जानता है

Tue, 14 Feb 2023 11:45 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 14 Feb 2023 11:45 AM IST
सार

हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट में अदाणी समूह के संबंध में शेयरों में गड़बड़ी करने और वित्तीय धोखाधड़ी करने के दावे किए गए थे। इस रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियों में सरकार पर अदाणी समूह को मदद पहुंचाने के आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
There is nothing to hide or be afraid of: Union Home Minister Amit Shah on adani row
अमित शाह - फोटो : amarujala.com

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह ने अदाणी हिंडनबर्ग प्रकरण के बाद विपक्ष के आरोपों पर कहा है कि कुछ भी छिपाने जैसा या डरने जैसा नहीं है। गृहमंत्री ने यह ‘प्रतिक्रिया’ कांग्रेस की ओर से सरकार पर अदाणी समूह का फेवर करने के आरोप लगाने के बाद दी है।

विज्ञापन


उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा है कि सरकार या बीजेपी के पास ना कुछ छिपाने के लिए है ना डरने की कोई जरूरत है। अदाणी मसले पर कांग्रेस के हमलावर होने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष केवल शोर मचाना जानता है। अगर उनके पास गड़बड़ी के सबूत हैं तो उन्हें कोर्ट जाना चाहिए।
विज्ञापन


गृह मंत्री से यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस आपकी पार्टी बीजेपी पर अदाणी से मित्रता का आरोप लगा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि अदाणी को सभी कांट्रेक्ट मिल रहे हैं। वहीं बीजेपी का डिफेंस कमजोर है। गृह मंत्री ने कहा कि इस मामले में बीजेपी को कुछ छिपाने को नहीं है और ना ही डरने की जरूरत है। उन्होंने कहा इससे जुड़े एक मामले में देश के सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है। ऐसे में देश के कैबिनेट का सदस्य होने के नाते मेरे लिए इस वक्त कुछ भी बोलना ठीक नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

There is nothing to hide or be afraid of: Union Home Minister Amit Shah on adani row
अमित शाह - फोटो : amarujala.com

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सत्य पर एक हजार साजिश कर लो कुछ नहीं होता है। वो करोड़ों सूर्य की भांति तेजस्वी बनकर बाहर आता है। मोदी जी के खिलाफ 2002 से साजिश हो रही है पर हर बार वो और अधिक मजबूत होकर, सच्चे बनकर और जनता की ज्यादा लोकप्रियता हासिल कर उभरे हैं।

बता दें कि हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट में अदाणी समूह के संबंध में शेयरों में गड़बड़ी करने और वित्तीय धोखाधड़ी करने के दावे किए गए थे। इस रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 

रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी जो पिछले महीने 24 जनवरी तक दुनिया के तीसरे सबसे धनवान व्यक्ति थे उनकी संपत्ति में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई वे दुनिया के अमीरों की टॉप 10 लिस्ट से बाहर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed