फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   there is no problem of liquidity in banks, will organise loan camps in 400 districts, says fm

वित्त मंत्री ने निजी बैंकों के साथ बैठक के बाद कहा- आने वाले दिनों में रफ्तार पकड़ेगी अर्थव्यवस्था

Thu, 26 Sep 2019 09:08 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 26 Sep 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
there is no problem of liquidity in banks, will organise loan camps in 400 districts, says fm
निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

बैंकों के पास पूंजी की फिलहाल कोई समस्या नहीं है और वो किसी भी व्यक्ति या फिर संस्था को लोन देने के लिए तैयार हैं। फिलहाल देश के 400 जिलों में सभी निजी ,सरकारी बैंक व एनबीएफसी और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां नवरात्र के दौरान लोन शिविर का आयोजन करेंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए इस बात की घोषणा की है। सीतारमण ने आर्थिक सुस्ती बढ़ने की चर्चा के बीच बृहस्पतिवार को कहा कि स्थिति सुधर रही है। चीजें आगे बढ़ रही हैं। त्योहारी मौसम में खपत बढ़ने के साथ दूसरी छमाही में आर्थिक गतिविधियों के पटरी पर लौटने की उम्मीद है।

विज्ञापन


सीतारमण ने निजी क्षेत्र के बैंकरों, वित्तीय संस्थानों के साथ यहां हुई बैठक के बाद कहा, "मैंने किसी से नकदी की समस्या होने के बारे में नहीं सुना है।" अर्थव्यवस्था में सुस्ती के लिये बाजार में नकदी की तंगी को बड़ी अड़चन माना जा रहा है।

विज्ञापन

चरणबद्ध तरीके से आयोजित होगा कार्यक्रम

250 जिलों में पहले चरण का संपर्क अभियान तीन से सात अक्टूबर तक होगा। वित्त सचिव ने कहा कि पूंजी उपलब्धता की कोई दिक्कत नहीं है। सस्ते मकानों की योजना के लिए लोन की अच्छी मांग है। बैंकरों ने इसकी सीमा 45 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने की मांग की है। वित्त मंत्री ने निजी क्षेत्र के बैंकरों के हवाले से कहा कि वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में गिरावट चक्रीय है। धारणा की वजह से यात्री वाहनों की बिक्री कम हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीएमसी बैंक संकट पर आरबीआई की नजर

पीएमसी बैंक में जारी संकट पर वित्त मंत्री ने कहा कि आरबीआई अपनी तरफ से निगाह रखे हुए है। सरकार इस मामले पर अपनी निगाह रखे हुए है। लोगों को हो रही समस्या का समाधान करने पर काम किया जाएगा। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed