फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   The risk of blood cancer due to the use of shampoo! This company recalled products

Big Danger: शैम्पू के इस्तेमाल से ब्लड कैंसर का खतरा! इस कंंपनी ने अमेरिकी बाजार से प्रोडक्ट्स वापस मंगाए

Wed, 26 Oct 2022 09:44 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 26 Oct 2022 09:44 AM IST
सार

Big Danger: ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यूनीलीवर ने अक्तूबर 2021 से पहले बनाए गए सभी उत्पादों को वापस मंगा लिया है। इस खबर ने  एक बार फिर से पर्सनल केयर वाले प्रोडक्ट्स की सुरक्षा को सवालों के घेरे में ला दिया है।

विज्ञापन
The risk of blood cancer due to the use of shampoo! This company recalled products
dry shampoo

विस्तार

दुनिया की दिग्गज एफएमसीजी कंपनी यूनिलीवर ने डव सहित एयरोसोल ड्राई शैम्पू के कई लोकप्रिय ब्रांड्स के उत्पादों को बाजार से वापस मंगा लिया है। कंपनी के कई शैम्पू ब्रांड्स में बेंजीन नाम का खतरनाक केमिकल पाया गया है, जिससे कैंसर होने का खतरा है। इसे देखते हुए कंपनी ने डव, नेक्सस, सुआवे, टिगी और ट्रेसमें एयरोसोल समेत कई डाई शैम्पू को अमेरिकी बाजार से रिकॉल कर लिया है। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक नोटिस के अनुसार बाजार से वापस मंगाए गए प्रोडक्ट्स में नेक्सस, सुवे, ट्रेसमें और टिगी जैसे प्रचलित ब्रांड्स शामिल हैं, जो रॉकहोलिक और बेड हेड ड्राई शैम्पू बनाते हैं। 

विज्ञापन

2021 के पहले के उत्पाद वापस मंगाए गए

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यूनीलीवर ने अक्तूबर 2021 से पहले बनाए गए सभी उत्पादों को वापस मंगा लिया है। इस खबर ने  एक बार फिर से पर्सनल केयर वाले प्रोडक्ट्स की सुरक्षा को सवालों के घेरे में ला दिया है। पिछले डेढ़ वर्षों के दौरान कई ऐयरोसोल सनसक्रीन जैसे कि जॉनसन एंड जॉनसन की न्यूट्रोगेना व एडजवेल पर्सनल केयर कंपनी की बनाना बोट जैसे उत्पादों से जुड़ी इस तरह की खबरें आ चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार पीएंडजी (प्रॉक्टर एंड गेम्बल) ने भी पिछले वर्ष दिसंबर में बेंजीन के मिश्रण का हवाला देते हुए अपने पैंटीन और हर्बल एसेंस ड्राई शैम्पू को बाजार से वापस मंगा लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed