फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   The Indian economy will be the third largest in the world by 2029, claims SBI report

Indian Economy: भारतीय अर्थव्यवस्था 2029 तक दुनिया में तीसरे नंबर पर होगी, एसबीआई की रिपोर्ट में दावा

Sat, 03 Sep 2022 06:16 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 03 Sep 2022 06:16 PM IST
सार

Indian Economy: एसबीआई की आर्थिक अनुसंधान विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की जीडीपी विकास दर चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में 13.5% रही। अगर यह गति जारी रहती है तो इस वित्तीय वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था होगी।

विज्ञापन
The Indian economy will be the third largest in the world by 2029, claims SBI report
indian economy - फोटो : istock

विस्तार

भारत 2029 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर सकता है। भारतीय स्टेट बैंक के आर्थिक अनुसंधान विभाग की एक रिसर्च रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2014 में भारत आर्थिक रूप से दसवें स्थान पर था, 2029 तक भारत सात स्थानों की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंच सकता है।  

विज्ञापन

एसबीआई की आर्थिक अनुसंधान विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की जीडीपी विकास दर चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में 13.5% रही। अगर यह गति जारी रहती है तो इस वित्तीय वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 6.7% से 7.7% तक की वृद्धि दर के अनुमानों पर रिपोर्ट में कहा गया है कि यह बढ़िया है। जहां पूरी दुनिया में मंदी का खतरा मंडरा रहा है ऐसे में 6% से 6.5% प्रतिशत की विकास दर ‘न्यू नॉर्मल’ है।

हालांकि एसबीआई की इस रिपोर्ट में आईआईपी (Index of Industrial Production) बास्केट को अपडेट करने की पुरजोर वकालत की गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह 2012 के उत्पादों के आधार पर बना है तो निराशाजनक रूप से पुराना है।


एसबीआई की इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में 2014 के बाद से बड़े बदलाव आए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था दिसंबर 2021 में भी ब्रिटेन को पीछे छोड़कर आगे निकल गई थी। भारत ब्रिटेन से अभी आगे नहीं निकला है जैसा कि रिपोर्ट्स में दावा किया गया है। वैश्विक जीडीपी में भारत की हिस्सेदोरी फिलहाल 3.5% की है। 2014 में यह 2.6% थी। जबकि, 2027 तक यह जर्मनी को पीछे छोड़ कर 4% पर पहुंच जाएगी। 

भारत 2019 में भी ब्रिटेन से आगे निकला था

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने पहली तिमाही में बढ़त हासिल कर ली है। अभी दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में अमेरिका है। जबकि दूसरे नंबर पर चीन फिर जापान और जर्मनी का नंबर है। एक दशक पहले भारत इस सूची में 11वें नंबर पर था और ब्रिटेन पांचवें पायदान पर। भारत ने यह कारनामा दूसरी बार किया है। इससे पहले 2019 में भी ब्रिटेन को छठे स्थान पर धकेल दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed