फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Budget 2022 Date and Time When, Where and How to Watch FM Nirmala Sitharaman Budget Speech Live

Budget 2022 : कल पेश होगा देश का आम बजट, यहां जानें समय से लेकर ये तमाम जरूरी जानकारियां

Sat, 29 Jan 2022 10:06 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 29 Jan 2022 10:06 AM IST
सार

Union Budget 2022-23: भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को 2022 को देश का आम बजट पेश करेंगी यानी वित्तीय लेखा-जोखा से जनता को अवगत कराएंगी। 2019 में केंद्रीय वित्त मंत्री का पद संभालने के बाद से यह निर्मला सीतारमण की चौथी प्रस्तुति होगी। आज हम आपको बजट की तारीख और समय के साथ आर्थिक सर्वे, इससे संबंधित प्रमुख उम्मीदें और बजट के दिन आप इसे पूरा कैसे और कहां देख सकते हैं, ऐसी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दे रहे हैं;

 

विज्ञापन
Budget 2022 Date and Time When, Where and How to Watch FM Nirmala Sitharaman Budget Speech Live
बजट 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को 2022 को देश का आम बजट पेश करेंगी यानी वित्तीय लेखा-जोखा से जनता को अवगत कराएंगी। 2014 में सत्ता में आने के बाद से जहां 2022 का बजट नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का 10वां बजट होगा, वहीं 2019 में केंद्रीय वित्त मंत्री का पद संभालने के बाद से यह निर्मला सीतारमण की चौथी प्रस्तुति होगी।

विज्ञापन


31 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण
बजट पेश करने से एक दिन पहले यानी 31 जनवरी को केंद्र सरकार की ओर से संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। वित्त मंत्रालय का एक प्रमुख वार्षिक दस्तावेज, आर्थिक सर्वेक्षण पिछले वित्तीय वर्ष में देश के आर्थिक विकास की समीक्षा करता है। यह सभी क्षेत्रों-औद्योगिक, कृषि, विनिर्माण सहित अन्य के डाटा का पूरा विवरण देता है। गौरतलब है कि भारत में पहला आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 1950-51 में प्रस्तुत किया गया था। 1964 तक बजट और आर्थिक सर्वेक्षण एक साथ पेश किए गए। फिर 1964 के बाद, दोनों अलग हो गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यहा देख सकते हैं बजट
बजट भाषण का प्रसारण आधिकारिक संसद चैनल संसद टीवी और राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन पर किया जाएगा। दर्शक लाइव एड्रेस को संसद टीवी यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा बजट को देश भर के राष्ट्रीय के साथ.साथ निजी समाचार चैनलों द्वारा भी लाइव कवर किया जाएगा।


संसद का बजट सत्र दो चरणों में होगा
जिस तारीख को भारतीय आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा उस दिन संसद का बजट सत्र भी शुरू हो जाएगा। 31 जनवरी को इसकी शुरुआत दोनों सदनों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से होगी। सत्र की पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चलने वाला है। इसके बाद दूसरे सत्र के लिए पैनल 14 मार्च को फिर से इकट्ठा होगा और 8 अप्रैल तक बैठेगा।

बजट 2022 से जुड़ी हैं बड़ी उम्मीदें
हर बार की तरह, इस बार भी बजट 2022 से देश की आम और खास जनता की कई उम्मीदें जुड़ी हैं। भारत कोविड -19 की तीसरी लहर से जूझ रहा है, अर्थशास्त्रियों, वेतनभोगी वर्ग और उद्योग के विशेषज्ञों ने वार्षिक दस्तावेज के लिए उच्च उम्मीदें लगाई हैं। बजट के बाद जीडीपी अनुमान एक महत्वपूर्ण संख्या होगी। बता दें कि 2020-21 में, भारत की जीडीपी लॉकडाउन और अधिक कोविड से संबंधित प्रतिबंधों के कारण फिसल गई।

बजट के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य
1-
देश का आम बजट वित्त मंत्रालय अन्य संबंधित मंत्रालयों के परामर्श से तैयार करता है। 
2- 2017 तक बजट से अलग एक रेल बजट पेश होता था, जो एक साथ पेश होने लगा। 
3- 2017 से बजट 1 फरवरी को सुबह 11 बजे पेश होने लगा, पहले फरवरी के अंत में आता था। 
4- बजट भाषण का रन टाइम औसतन 90 मिनट से 120 मिनट तक होता है।
5- निर्मला सीतारमण ने 2021-22 में सबसे लंबा बजट भाषण दिया जो 160 मिनट चला।
6- सीतारमण से पहले सबसे लंबा बजट भाषण जसवंत सिंह ने 2003 में 135 मिनट का दिया था।
7- सबसे छोटा भाषण हिरूभाई एम पटेल ने 1977 में दिया था जिसमें 800 शब्द बोले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed