फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   The central government will raise Rs 36000 crore from bond sale for government expenditure

RBI: सरकारी खर्च के लिए बॉन्ड बिक्री से 36000 करोड़ रुपये जुटाएगी केंद्र सरकार, 25 जुलाई को होगी नीलामी

Tue, 22 Jul 2025 11:48 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 22 Jul 2025 11:48 AM IST
सार

भारत सरकार ने एक नीलामी के माध्यम से कुल 36,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए दो दिनांकित प्रतिभूतियों की बिक्री की घोषणा की है। सरकार अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए जनता, बैंकों और अन्य संस्थाओं से धन उधार लेने के लिए बॉन्ड जारी करती है।

विज्ञापन
The central government will raise Rs 36000 crore from bond sale for government expenditure
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र सरकार ने दो दिनांकित प्रतिभूतियों की  बिक्री (पुनर्निर्गम) के जरिए 36,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना घोषित की है। इन प्रतिभूतियों की नीलामी भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 25 जुलाई, 2025 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Stock Market: कंपनियों की कमाई अप्रैल-जून में करीब ढाई साल के निचले स्तर पर, टीसीएस की खराब रही शुरुआत
विज्ञापन


6,000 करोड़ और 30,000 करोड़ की प्रतिभूति
पहली 5.91 प्रतिशत ब्याज दर वाली सकारी प्रतिभूति 2028 है, जिससे 6,000 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। यह 30 जून, 2028 को परिपक्व होगी। दूसरा 6.33 प्रतिशत ब्याज दर वाली सरकारी प्रतिभूति 2035 है, जिससे 30,000 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। यह 5 मई 2035 को परिपक्व होगी। वहीं निवेशकों की प्रतिक्रिया के आधार पर, इनमें से प्रत्येक प्रतिभूति पर 2,000 करोड़ रुपये तक की अतिरिक्त सदस्यता रखने का विकल्प भी खुला रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार क्यों करती है बॉन्ड जारी?
सरकार अपनी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए जनता, बैंकों और अन्य संस्थाओं से धन उधार लेने हेतु बॉन्ड जारी करती है। जब सरकार करों और अन्य राजस्वों से होने वाली कमाई से ज्यादा खर्च करती है, तो उसे राजकोषीय घाटे का सामना करना पड़ता है। इसी कमी को पूरा करने के लिए, वह बॉन्ड,  जिन्हें सरकारी प्रतिभूतियां भी कहा जाता है, जारी करती है।


निवेशक इन बॉन्डों को खरीदते हैं और बदले में, सरकार एक निश्चित अवधि के बाद ब्याज सहित राशि वापस करने का वादा करती है। इसके जरिए सरकार को करों में तत्काल वृद्धि किए बिना बुनियादी ढांचे, कल्याणकारी योजनाओं, वेतन, सब्सिडी और अन्य विकास कार्यक्रमों के लिए धन जुटाने में मदद मिलती है। बांड को सुरक्षित निवेश माना जाता है क्योंकि वे सरकार द्वारा समर्थित होते हैं।

ई-कुबेर प्लेटफॉर्म पर होगी नीलामी
आरबीआई द्वारा वर्तमान नीलामी रिजर्व बैंक के मुंबई कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म ई-कुबेर के माध्यम से बहुमूल्य पद्धति का उपयोग करके आयोजित की जाएगी। नीलामी के परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे। सभी सफल बोलीदाताओं को 28 जुलाइ, 2025 तक भुगतान करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed