{"_id":"62e6a2195b0e4e7ae63fabab","slug":"tesla-ceo-elon-musk-says-engagement-on-twitter-dropped-users-takes-jibe-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Twitter vs Elon Musk: एलन मस्क बोले- ट्वीट्स पर यूजर एंगेजमेंट कम हुआ, लोग बोले- हम अब तुम्हें इग्नोर कर रहे","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Twitter vs Elon Musk: एलन मस्क बोले- ट्वीट्स पर यूजर एंगेजमेंट कम हुआ, लोग बोले- हम अब तुम्हें इग्नोर कर रहे
Sun, 31 Jul 2022 09:09 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 31 Jul 2022 09:09 PM IST
सार
हाल ही में ट्विटर डील रद्द करने का एलान कर चुके एलन मस्क ने एक ट्वीट में कहा, "टेस्ला + ट्विटर = ट्विजलर।"
विज्ञापन
एलन मस्क।
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस साल ट्विटर खरीदने का एलान करने के बाद लगातार चर्चा में बने रहे टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, ट्विटर से डील रद्द करने के बाद मस्क ने शिकायत की कि लगभग सभी ट्विटर अकाउंट्स के साथ यूजर एंगेजमेंट और इंटरेक्शन कम हो रहे हैं। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर मस्क की इस शिकायत के बाद यूजर्स ने उन पर जमकर निशाना साधा।
दरअसल, मस्क ने ट्वीट में लिखा, "पिछले कुछ हफ्तों और दिनों में सभी ट्विटर अकाउंट्स को मिलने वाली प्रतिक्रियाओं में कमी आई है। क्या ये सही है?" एक और ट्वीट में मस्क ने कहा, "टेस्ला + ट्विटर = ट्विजलर।" मस्क के इन दोनों ट्वीट्स पर यूजर्स ने कई प्रतिक्रियाएं दीं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "नहीं एलन। हम बस तुम्हें जानबूझकर इग्नोर कर रहे। तुम इतने बेकार हो कि अपनी जिंदगी को ट्विटर पर मिली प्रतिक्रियाओं से तौलते हो।" एक अन्य यूजर ने कहा, "ये तो बहुत अच्छा हुआ।"
अपना खुद का एयरपोर्ट बना सकते हैं मस्क
इस बीच एक रिपोर्ट में दावा हुआ है कि एलन मस्क टेक्सास के ऑस्टिन में अपना खुद का एयरपोर्ट बना सकते हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह एयरपोर्ट ऑस्टिन के पूर्व में बैसट्रॉप के पास होगा। इस प्राइवेट एयरपोर्ट को मस्क और उनकी कंपनियों के लिए काफी अहम कहा जा रहा है। गौरतलब है कि टेस्ला का ग्लोबल हेडक्वार्टर ऑस्टिन में है। हालांकि, निजी एयरपोर्ट के निर्माण के लिए मस्क को पर्यावरण सुरक्षा एजेंसी के साथ फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन की मंजूरी की जरूरत होगी।