फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tesla CEO Elon Musk says engagement on twitter dropped Users takes jibe news in hindi

Twitter vs Elon Musk: एलन मस्क बोले- ट्वीट्स पर यूजर एंगेजमेंट कम हुआ, लोग बोले- हम अब तुम्हें इग्नोर कर रहे

Sun, 31 Jul 2022 09:09 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 31 Jul 2022 09:09 PM IST
सार

हाल ही में ट्विटर डील रद्द करने का एलान कर चुके एलन मस्क ने एक ट्वीट में कहा, "टेस्ला + ट्विटर = ट्विजलर।"

विज्ञापन
Tesla CEO Elon Musk says engagement on twitter dropped Users takes jibe news in hindi
एलन मस्क। - फोटो : Twitter

विस्तार

इस साल ट्विटर खरीदने का एलान करने के बाद लगातार चर्चा में बने रहे टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, ट्विटर से डील रद्द करने के बाद मस्क ने शिकायत की कि लगभग सभी ट्विटर अकाउंट्स के साथ यूजर एंगेजमेंट और इंटरेक्शन कम हो रहे हैं। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर मस्क की इस शिकायत के बाद यूजर्स ने उन पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन


दरअसल, मस्क ने ट्वीट में लिखा, "पिछले कुछ हफ्तों और दिनों में सभी ट्विटर अकाउंट्स को मिलने वाली प्रतिक्रियाओं में कमी आई है। क्या ये सही है?" एक और ट्वीट में मस्क ने कहा, "टेस्ला + ट्विटर = ट्विजलर।" मस्क के इन दोनों ट्वीट्स पर यूजर्स ने कई प्रतिक्रियाएं दीं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "नहीं एलन। हम बस तुम्हें जानबूझकर इग्नोर कर रहे। तुम इतने बेकार हो कि अपनी जिंदगी को ट्विटर पर मिली प्रतिक्रियाओं से तौलते हो।" एक अन्य यूजर ने कहा, "ये तो बहुत अच्छा हुआ।"
विज्ञापन


अपना खुद का एयरपोर्ट बना सकते हैं मस्क
इस बीच एक रिपोर्ट में दावा हुआ है कि एलन मस्क टेक्सास के ऑस्टिन में अपना खुद का एयरपोर्ट बना सकते हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह एयरपोर्ट ऑस्टिन के पूर्व में बैसट्रॉप के पास होगा। इस प्राइवेट एयरपोर्ट को मस्क और उनकी कंपनियों के लिए काफी अहम कहा जा रहा है। गौरतलब है कि टेस्ला का ग्लोबल हेडक्वार्टर ऑस्टिन में है। हालांकि, निजी एयरपोर्ट के निर्माण के लिए मस्क को पर्यावरण सुरक्षा एजेंसी के साथ फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन की मंजूरी की जरूरत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed