फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tega Industries IPO opens on December 1 know all details related to it before investing

Tega Industries IPO: एक दिसंबर को खुलेगा टेगा का आईपीओ, पैसे लगाने से पहले जान लें इससे जुड़ी खास बातें

Tue, 30 Nov 2021 02:43 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 30 Nov 2021 02:43 PM IST
सार

Tega Industries IPO: टेगा इंडस्ट्रीज 619 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आईपीओ ला रही है। यह सब्सक्रिप्शन के लिए एक दिसंबर को खुलेगा और तीन दिसंबर को बंद होगा। अभी से कंपनी के शेयर प्रीमियम (जीएमपी) ग्रे मार्केट में बढ़कर 310 रुपए हो गए हैं। 

विज्ञापन
Tega Industries IPO opens on December 1 know all details related to it before investing
IPO - फोटो : pixabay

विस्तार

दिसंबर में निवेशकों को खूब पैसा कमाने का मौका मिलेगा। कई बड़ी कंपनियां अपने आईपीओ लाने के लिए तैयार हैं और उन्हें बाजार नियामक सेबी की मंजूरी भी मिल चुकी है। इसमें शामिल है 619.23 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने जा रही खनन क्षेत्र से जुड़ी कंपनी टेगा इंडस्ट्रीज। यह सब्सक्रिप्शन के लिए एक दिसंबर को खुलेगा और तीन दिसंबर को बंद होगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, अभी से कंपनी के शेयर प्रीमियम (जीएमपी) ग्रे मार्केट में बढ़कर 310 रुपए हो गए हैं। बहरहाल, इसमें निवेश करने से पहले इससे जुड़ी जानकारियां जानना आपके लिए फायदेमंद होगा। 

विज्ञापन


खुलने की तिथि
टेगा का आईपीओ खुलने और बंद होने की तारीख की बात करें तो खनन उद्योग से जुड़ी इस कंपनी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) एक दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और तीन दिसंबर को बंद होगा। टेगा इंडस्ट्री के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग की संभावित तारीख 13 दिसंबर है। 
विज्ञापन


प्राइस बैंड
टेगा इंडस्ट्रीज के प्राइस बैंड की बात करें तो यह 443 रुपये से 453 रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर तय किया गया है। यह 100 फीसदी ओएफएस (ऑफर फॉर सेल) है। निवेशक न्यूनतम 33 इक्विटी शेयरों और उसके गुणकों में बोली लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफर फॉर सेल
खनन उद्योग के लिए उत्पाद बनाने वाली कंपनी टेगा इंडस्ट्रीज का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) है, यानी इसके जरिए कंपनी के प्रमोटर अपने 1,36,69,478 इक्विटी शेयर बेचकर 619.23 करोड़ जुटाएंगे। 


प्रमोटरों की हिस्सेदारी
टेगा इंडस्ट्रीज में प्रमोटर होल्डिंग्स की बात करें तो वर्तमान में प्रमोटर और प्रमोटर समूह की कंपनी में 85.17 प्रतिशत हिस्सेदारी है और वैगनर के पास 14.54 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इश्यू साइज का आधा हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी), गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए 15 फीसदी और खुदरा निवेशकों के लिए 35 फीसदी के लिए आरक्षित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed