फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Technology workforce in Bengaluru crosses 1mn mark; IT city among 12 global tech hubs: CBRE

CBRE: बंगलूरू में आईटी कामगार 10 लाख के पार, सीबीआरई ने बताया- शहर 12 वैश्विक प्रौद्योगिकी केंद्रों में शामिल

Tue, 27 May 2025 03:10 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 27 May 2025 03:10 PM IST
सार

CBRE: देश में आईटी क्षेत्र के लिए प्रसिद्ध बंगलूरू अब दुनिया के शीर्ष 12 प्रौद्योगिकी केंद्रों में शामिल हो गया है। इस शहर में आईटी के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों का आंकड़ा 10 लाख पार कर गया है। रियल एस्टेट सलाहकार फर्म सीबीआरई की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Technology workforce in Bengaluru crosses 1mn mark; IT city among 12 global tech hubs: CBRE
बंगलूरू शहर। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

देश में आईटी क्षेत्र के लिए प्रसिद्ध बंगलूरू अब दुनिया के शीर्ष 12 प्रौद्योगिकी केंद्रों में शामिल हो गया है। इस शहर में आईटी के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों का आंकड़ा 10 लाख पार कर गया है। रियल एस्टेट परामर्शदाता फर्म सीबीआरई ने अपनी एक रिपोर्ट में यह बात कही है। 'ग्लोबल टेक टैलेंट गाइडबुक 2025' नामक रिपोर्ट में 115 बाजारों में वैश्विक तकनीकी प्रतिभा की गतिशीलता का ब्योरा दिया गया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में तकनीकी प्रतिभा की उपलब्धता, गुणवत्ता और लागत के आधार पर इन बाजारों का मूल्यांकन किया गया है और उन्हें तीन श्रेणियों में बांटा गया है। ये श्रेणी हैं- पावरहाउस (बड़े, गहन और अत्यधिक प्रतिस्पर्धी प्रतिभा पूल वाले 12 बाजार), स्थापित (लगातार प्रतिभा पाइपलाइनों वाले 63 परिपक्व बाजार) और उभरते (सुधार क्षमताओं वाले 40 विकास-केंद्रित बाजार)।
विज्ञापन


सीबीआरई ने कहा कि रिपोर्ट में "बेंगलुरु को शीर्ष 12 वैश्विक प्रौद्योगिकी महाशक्तियों में से एक बताया गया है।"  प्रौद्योगिकी के मामले में अन्य महाशक्ति शहरों में बीजिंग, बोस्टन, लंदन, न्यूयॉर्क मेट्रो, पेरिस, सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र, सिएटल, शंघाई, सिंगापुर, टोक्यो और टोरंटो का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलाहकार फर्म ने कहा, "बेंगलुरु, बीजिंग और शंघाई के साथ एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे बड़ा तकनीकी प्रतिभा बाजार है, जहां तकनीकी कार्यबल 1 मिलियन (10 लाख) से अधिक है।" यह बंगलूरू शहर को वैश्विक प्रौद्योगिकी और नवाचार के मामले में एक महत्वपूर्ण केंद्र बनाता है।

सीबीआरई के भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका के चेयरमैन और सीईओ अंशुमान मैगजीन ने कहा, "वैश्विक तकनीकी महाशक्ति के रूप में बेंगलुरु का उभरना डिजिटल नवाचार, एआई और प्रतिभा तत्परता में भारत की रणनीतिक गहराई को दर्शाता है।"


उन्होंने कहा, "इससे भी अच्छी बात यह है कि दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, अहमदाबाद और जयपुर जैसे शहरों में भी चीजें सकारात्मक रूप से बदल रही हैं। ये भी शहर भारत के विविध और लचीले तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र में अद्वितीय योगदान दे रहे हैं।" मैगजीन ने कहा कि यह परिपक्व होते भारतीय बाजार का संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed