फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Teak Plantation: The formula to become a millionaire is hidden in this plant, you can also try and earn good profits

Teak Plantation: इस पौधे में छिपा है करोड़पति बनने का फॉर्मूला, आप भी आजमाकर कमा सकते हैं अच्छा मुनाफा

Mon, 11 Jul 2022 10:19 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 11 Jul 2022 10:19 AM IST
सार

नकदी फसलों की खेती और मुनाफा देने वाले वृक्षों का पौधरोपण इन दिनों खूब प्रचलन में है। आप भी चाहें तो ऐसा कर बड़ा मुनाफ कमा सकते हैं। ऐसा ही एक प्रॉफिट मेकिंग काम है सागवान के पौधों की रोपाई।

विज्ञापन
Teak Plantation: The formula to become a millionaire is hidden in this plant, you can also try and earn good profits
Teak Plant - फोटो : Sagvan Plant

विस्तार

देश में अब लोग परंपरागत खेती की जगह पर खेती में कुछ अलग तरह की चीजें आजमा रहे हैं। नए प्रयोगों से लोगों को फायदा भी खूब हो रहा है। कुछ ऐसे काम भी हैं जिन्हें करके लोग पर्यावरण का भी भला कर रहे हैं और खुद को समृद्ध भी बना रहे हैं। ऐसा ही एक काम है नकदी फसलों और पेड़ों को लगाने का। नगदी फसलों की खेती और मुनाफा देने वाले वृक्षों का पौधरोपण इन दिनों खूब प्रचलन में है। आप भी चाहें तो ऐसा कर बड़ा मुनाफ कमा सकते हैं। ऐसा ही एक प्रॉफिट मेकिंग काम है सागवान के पौधों की रोपाई। सागवान का पौध लगाने के बाद जब ये वृक्ष बन जाएंगे तो इससे आपको करोड़ों का मुनाफा हो सकता है। बस इसके लिए आपको कुछ वर्षों का इंतजार करना होगा। आप सागवान के पौधे लगाकर मोटी कमाई कर सकते हैँ।

विज्ञापन


आपको बता दें की सागवान के पेड़ की आयु 200 वर्षों की होती है। इसकी लंबाई औसतन 100 से 140 फीट तक होती है। इसका इस्तेमाल प्लाईवुड बनाने, जहाज और रेल के डिब्बले और महंगे फर्नीचर बनाने में बड़े पैमाने पर किया जाता है। सागवान के पेड़ की छाल और पत्तियों से कई तरह की आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण भी होता है। अपने खास तरह के गुण और उपयोगों के कारण बाजार में सागवान के लकड़ी की डिमांड हर सीजन में बनी रहती है। सागवान के लकड़ी की एक और बड़ी खासियत है कि इसमें कभी दीमक नहीं लगता है। 
विज्ञापन


कैसे की जाती है सागवान की खेती?

सागवान के पौधों को किसी भी तरह की मिट्टी में लगाया जा सकता है। इसके लिए किसी खास तरह की मिट्टी की जरुरत नहीं होती है। इसके पौधों को दोमट मिट्टी में आसानी से उगाया जा सकता है। इसे लगाने में बस इस बात का ध्यान रखना होता है कि वह स्थान जहां सागवान के पौधे लगा रहे हैं वहां जलजमाव नहीं होता हो। जलजमाव होने से पौधों में रोग लगने का खतरा हो जाता है। सागवान के पौधों को बढ़ने के लिए समान्य तापमान की जरूरत होती है। इसके पौधरोपण के लिए भूमि का पीएच 6.5 से 7.5 ds बीच होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है सागवान के पेड़ से मुनाफा कमाने का फॉर्मूला

बाजार में सागवान का पेड़ा बहुत महंगा बिकता है। इसके एक पेड़ की कीमत कम से कम 25,000 से लेकर एक लाख रुपये तक हो सकती है। ये पेड़ के आकार पर निर्भर करता है। इसकी खेती से जुड़े जानकार मानते हैं कि एक एकड़ जमीन में सागवान के 120 पौधे लगाए जा सकते हैं जो किसी भी नर्सरी में या देहाती क्षेत्र के बाजारों में बहुत मामूली कीमत पर उपलब्ध हो जाते हैं। लगभग 7 से 10 वर्षों में सागवान का पौधा वृक्ष का रूप ले लेता है, जिसे बेचकर आप करोड़ों का मुनाफा बना सकते हैं। हां यहां एक बात का और ध्यान रखना होता है कि जब आपके पेड़ तैयार हो जाएं तो इसकी कटाई से पहले प्रशासन की अनुमति जरूर ले लें ताकि आपको कोई परेशानी ना हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed