फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tea Export: Due to the economic crisis in Sri Lanka, the production of tea will decrease

Tea Export: श्रीलंका में आर्थिक संकट के कारण चाय का उत्पादन घटेगा, भारत कर सकता है इसकी भरपाई

Wed, 14 Sep 2022 04:05 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 14 Sep 2022 04:05 PM IST
सार

Tea Export: भारत में सालाना लगभग 110 से 120 मिलियन किलोग्राम परंपरागत चाय का उत्पादन होता है जबकि श्रीलंका में 300 मिलियन किलोग्राम होता है।टी एसोसिएशन ऑफ इंडिया कहा है कि श्रीलंका में आर्थिक संकट के कारण उसके परंपरागत चाय उत्पादन में गिरावट आई है।

विज्ञापन
Tea Export: Due to the economic crisis in Sri Lanka, the production of tea will decrease
चाय बागान - फोटो : Pixabay

विस्तार

श्रीलंका में आर्थिक संकट के कारण चाय उत्पादन में आई कमी की भरपाई भारत कर सकता है। टी एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से यह बात कही गई है। टीएआई के महासचिव पीके भट्टाचार्य ने कहा कि भारतीय चाय बागान मालिकों की ओर से उत्पादित पारंपरिक किस्म की कीमतों में वृद्धि से यह बात साबित होती है। चाय के ऑक्शन प्रक्रिया में लगभग 75 रुपये से 100 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है।

विज्ञापन

भारत में सालाना लगभग 110 से 120 मिलियन किलोग्राम परंपरागत चाय का उत्पादन होता है जबकि श्रीलंका में 300 मिलियन किलोग्राम होता है। भट्टाचार्य ने कहा है कि श्रीलंका में आर्थिक संकट के कारण उसके परंपरागत चाय उत्पादन में गिरावट आई है।

विज्ञापन

टीएआई की ओर से कहा गया है कि जुलाई 2022 तक श्रीलंका में परंपरागत चाय का उत्पादन 2021 की इसी अवधि की तुलना में लगभग 19 प्रतिशत गिर गया। मीडिया से बातचीत में भट्टाचार्य ने कहा है कि यदि वर्तमान स्थिति जारी रहती है तो श्रीलंका में पारंपरिक चाय के उत्पादन में लगभग 100 मिलियन किलोग्राम की कमी आ सकती है जिसकी भरपाई भारतीय उत्पादक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय निर्यातक यूएई और ईरान के बाजारों में भी अपनी पहुंच बनाने में सक्षम हैं जो प्रमुख रूप से परंपरागत  चाय के उपभोक्ता देश हैं। टीएआई ने कहा है कि जुलाई 2022 तक भारतीय चाय के निर्यात में लगभग नौ प्रतिशत की वृद्धि हुई और इस पूरे वर्ष के दौरान चाय का कुल निर्यात 20 करोड़ किलोग्राम तक हो सकता है। 

सीआईएस देशों के बाद यूएई भारतीय चाय का एक प्रमुख उपभोक्ता है।  इसने जनवरी से जून के दौरान 15.86 मिलियन किलोग्राम का आयात किया है जबकि एक साल पहले की अवधि में यह आंकड़ा 6.76 मिलियन किलोग्राम था। चाय बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार ईरान ने इस अवधिक के दौरान 11.43 मिलियन किलोग्राम चाय का आयात किया जबकि 2021 की इसी अवधि में यह 10.04 मिलियन किलोग्राम था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed