फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   TDS 'scam': Former IT official, two associates remanded in ED custody till July 24 by PMLA court

ED: फेमा के तहत 3.94 करोड़ रुपये जब्त, धनशोधन मामले में पूर्व आईटी अधिकारी समेत तीन ईडी हिरासत में भेजे गए

Fri, 14 Jul 2023 09:04 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 14 Jul 2023 09:04 PM IST
सार

ED Action: ईडी ने फेमा 1999 की धारा 37ए के तहत पिजन एजुकेशन टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मामले में 3.94 करोड़ रुपये जब्त किए। उधर, मुंबई की एक विशेष अदालत ने 263 करोड़ रुपये के कथित स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) घोटाले के सिलसिले में शुक्रवार को एक पूर्व आयकर अधिकारी और दो अन्य को 24 जुलाई तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
TDS 'scam': Former IT official, two associates remanded in ED custody till July 24 by PMLA court
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ईडी ने फेमा 1999 की धारा 37ए के तहत पिजन एजुकेशन टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मामले में 3.94 करोड़ रुपये जब्त किए। जांच में पता चला कि उक्त इकाई का स्वामित्व और नियंत्रण चीनी नागरिकों की ओर से किया गया था और विज्ञापन खर्च के बहाने कंपनी से 82.72 करोड़ रुपये की राशि चीन और हांगकांग भेजी गई। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने बताया कि मामले में कुल 12.25 करोड़ रुपये जब्त किए गए।

विज्ञापन


उधर, मुंबई की एक विशेष अदालत ने 263 करोड़ रुपये के कथित स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) घोटाले के सिलसिले में शुक्रवार को एक पूर्व आयकर अधिकारी और दो अन्य को 24 जुलाई तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया। पूर्व आयकर अधिकारी तानाजी अधिकारी और कारोबारी भूषण पाटिल व राजेश शेट्टी को दिन में गिरफ्तारी के बाद विशेष पीएमएलए न्यायाधीश एमजी देशपांडे के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने कहा कि दस्तावेजों के अवलोकन से स्पष्ट संकेत मिलता है कि आरोपी अपराध से अर्जित धन जुटाने में शामिल हैं। अदालत ने कहा कि कथित तौर पर जो धनशोधन किया गया है वह राष्ट्र की संपत्ति है। अदालत ने तीनों को 24 जुलाई तक ईडी की हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed