फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   TCS will give jobs to 40 thousand newcomers from campus in 2021-22

खुशखबर: टीसीएस 2021-22 में कैंपस से 40 हजार नवागतों को नौकरी देगी

Sat, 10 Jul 2021 07:03 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 10 Jul 2021 07:03 AM IST
सार

टीसीएस के वैश्विक मानव संसाधन प्रमुख मिलिंद लक्कड़ ने बताया कि कोविड-19 महामारी से संबंधित प्रतिबंधों के कारण भर्ती करने में कोई कठिनाई नहीं हुई और पिछले साल कुल 3.60 लाख नवागत छात्र एक प्रवेश परीक्षा में आभासी रूप से शामिल हुए।

विज्ञापन
TCS will give jobs to 40 thousand newcomers from campus in 2021-22
TCS - फोटो : social media

विस्तार

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक टीसीएस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि कंपनी वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान कैंपस से 40,000 से अधिक नवागतों को नौकरी देगी।

विज्ञापन


टीसीएस के वैश्विक मानव संसाधन प्रमुख मिलिंद लक्कड़ ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पांच लाख से अधिक कर्मचारियों वाली निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी नियोक्ता कंपनी ने पिछले साल कैंपस से 40,000 स्नातकों को भर्ती किया था और इस बार ये संख्या बेहतर ही रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से संबंधित प्रतिबंधों के कारण भर्ती करने में कोई कठिनाई नहीं हुई और पिछले साल कुल 3.60 लाख नवागत छात्र एक प्रवेश परीक्षा में आभासी रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्कड़ ने पत्रकारों से कहा कि भारत में कैंपस से हमने पिछले साल 40,000 लोगों को काम पर रखा था। हम इस साल 40,000 या उससे अधिक लोगों को नियुक्त करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इस साल भर्ती अधिक तेज रहेगी।

उन्होंने कहा कि इसी तरह कंपनी पिछले साल अमेरिकी कैंपस से भर्ती किए गए 2,000 प्रशिक्षुओं के मुकाबले बेहतर करेगी, हालांकि उन्होंने इन बारे में सटीक संख्या नहीं बताई।


कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी एन गणपति सुब्रमण्यम ने कहा कि भारत में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और उन्होंने इनकी लागत को लेकर चिंताओं से भी असहमति जताई। उन्होंने भारतीय प्रतिभा को अभूतपूर्व बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed