Business Updates: वित्तीय वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी; टीसीएस का मुनाफा 2% बढ़ा, इंफोसिस ने ये कहा
Business Updates: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (टीसीएस) ने गुरुवार को बताया कि दिसंबर 2023 को समाप्त तिमाही में उसका राजस्व उम्मीद से अधिक रहा। भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा प्रदाता कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की तिमाही के लिए समेकित शुद्ध लाभ में 2% (वर्ष-दर-वर्ष) की वृद्धि दर्ज की और यह 11,058 करोड़ रुपये रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज आईटी कंपनियों टीसीएस और इंफोसिस ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (टीसीएस) ने गुरुवार को बताया कि दिसंबर 2023 को समाप्त तिमाही में उसका राजस्व उम्मीद से अधिक रहा। भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा प्रदाता कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 की तिमाही के लिए समेकित शुद्ध लाभ में 2% (वर्ष-दर-वर्ष) की वृद्धि दर्ज की और यह 11,058 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी का राजस्व 4% बढ़कर 60,583 करोड़ रुपये हो गया। एनालिस्ट्स ने कंपनी का राज्व 60,119 करोड़ जबकि मुनाफा 11446 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था।
इंफोसिस ने भी जारी किए आंकड़े
सॉफ्टवेयर सेवा प्रदाता कंपनी इंफोसिस का शुद्ध लाभ 2023-24 की तीसरी तिमाही में 7.3 फीसदी घटकर 6,106 करोड़ रुपये रह गया। मांग में गिरावट और सालाना बिक्री अनुमान में कटौती से मुनाफा घटा है। हालांकि, कंपनी की परिचालन आय 1.3 फीसदी बढ़कर 38,821 करोड़ पहुंच गई। इस अवधि में इन्फोसिस को 3.2 अरब डॉलर के सौदे मिले हैं।
गोल्ड ईटीएफ में 2,920 करोड़ रुपये का निवेश, एक साल में 6 गुना की वृद्धि
गोल्ड एक्सचेंज ट्रेड फंड (ईटीएफ) में निवेश 2023 में एक साल पहले से छह गुना बढ़कर 2,920 करोड़ रुपये पहुंच गया। 2022 में यह आंकड़ा 459 करोड़ रुपये रहा था। म्यूचुअल फंड उद्योग संगठन एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के मुताबिक, वैश्विक तनाव, उच्च महंगाई व ब्याज दर में वृद्धि से निवेश गोल्ड ईटीएफ को तरजीह दे रहे हैं। गोल्ड ईटीएफ के तहत संपत्ति आधार व निवेशकों के खातों की संख्या उल्लेखनीय रूप से बढ़ी है। आंकड़ों के मुताबिक, गोल्ड फंड के तहत प्रबंधन अधीन संपत्तियां 2023 अंत में 27 फीसदी से अधिक बढ़कर 27,336 करोड़ रुपये पहुंच गईं। बीते वर्ष वर्ष में गोल्ड ईटीएफ के अंतर्गत निवेशकों के खातों (फोलियो) की संख्या बढ़कर 49.11 लाख पहुंच गई। एक साल पहले यानी 2022 में खातों की संख्या 46.38 लाख थी।