फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tax incentive measures will help save the Indian economy from the impact of us tariffs

Report: कर प्रोत्साहन उपाय भारतीय अर्थव्यवस्था को टैरिफ की मार से बचाने में मददगार, व्यापार संतुलन पर होगा असर

Fri, 11 Apr 2025 06:08 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 11 Apr 2025 06:08 AM IST
सार

मूडीज ने ‘एपीएसी आउटलुक : यूएस वर्सेज देम’ रिपोर्ट में कहा, भारत पर 26 फीसदी अमेरिकी टैरिफ से रत्न एवं आभूषण, चिकित्सा उपकरण और कपड़ा उद्योग सबसे बुरी तरह प्रभावित होंगे। इन क्षेत्रों की अमेरिका को होने वाले निर्यात में अधिक हिस्सेदारी है।

विज्ञापन
Tax incentive measures will help save the Indian economy from the impact of us tariffs
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

विस्तार

अमेरिका के जवाबी टैरिफ से जुड़े जोखिमों को देखते हुए मूडीज एनालिटिक्स ने 2025 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर अनुमान को 0.3 फीसदी घटाकर 6.1 फीसदी कर दिया है। मार्च में भारतीय अर्थव्यवस्था के 6.4 फीसदी की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान जताया था। वित्तीय सेवा कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा, अमेरिका भारत के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक है। इसलिए, भारतीय वस्तुओं के आयात पर 26 फीसदी टैरिफ लगाने से व्यापार संतुलन पर भारी असर पड़ेगा। हालांकि, 2025-26 के बजट में घोषित टैक्स प्रोत्साहन उपायों से घरेलू अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और इससे अन्य कमजोर अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में समग्र वृद्धि पर टैरिफ के झटके को कम करने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन


रेपो दर में फिर होगी 0.25 फीसदी कटौती
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में सकल महंगाई में अच्छी रफ्तार से कमी आ रही है। इससे आरबीआई को उदार रुख कायम रखने में मदद मिलेगी। मूडीज ने ब्याज दरों के मोर्चे पर कहा, हमें उम्मीद है कि आरबीआई रेपो रेट में एक बार फिर 0.25 फीसदी की कटौती करेगा। इससे साल के अंत तक प्रमुख नीतिगत दर घटकर 5.75 फीसदी रह जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sanjay Malhotra: मैं संजय हूं, लेकिन महाभारत का संजय नहीं... एमपीसी की बैठक के बाद ऐसा क्यों बोले RBI गवर्नर?
विज्ञापन
विज्ञापन


रत्न-आभूषण उद्योग पर सर्वाधिक असर
मूडीज ने ‘एपीएसी आउटलुक : यूएस वर्सेज देम’ रिपोर्ट में कहा, भारत पर 26 फीसदी अमेरिकी टैरिफ से रत्न एवं आभूषण, चिकित्सा उपकरण और कपड़ा उद्योग सबसे बुरी तरह प्रभावित होंगे। इन क्षेत्रों की अमेरिका को होने वाले निर्यात में अधिक हिस्सेदारी है। फिर भी, हम उम्मीद करते हैं कि समग्र वृद्धि इस झटके से अपेक्षाकृत अछूती रहेगी क्योंकि बाहरी मांग जीडीपी का काफी छोटा हिस्सा है। 

ये भी पढ़ें: Tariff War: ट्रंप बोले- अमेरिका में लूट नामंजूर, चीन पर 125% टैरिफ लगेगा; 75 देशों को टैरिफ से 90 दिन की राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed