फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tax collections soar to record more than Rs 27 lakh crore in FY22 all details here

सरकार के लिए राहत: वित्त वर्ष 2022 में हुआ रिकॉर्ड कर संग्रह, 27.07 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकडा

Fri, 08 Apr 2022 03:58 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 08 Apr 2022 03:58 PM IST
सार

सरकार के लिए शुक्रवार को एक राहत भरी खबर आई। दरअसल,  31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में भारत का कर संग्रह (टैक्स कलेक्शन) 27.07 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। आय और अन्य प्रत्यक्ष करों के साथ-साथ अप्रत्यक्ष करों में बढ़ोतरी से ये बड़ा इजाफा हुआ है। 
 

विज्ञापन
Tax collections soar to record more than Rs 27 lakh crore in FY22 all details here
tax collection - फोटो : istock

विस्तार

देश का कुल कर संग्रह 2021-22 में 34 फीसदी बढ़कर 27.07 लाख करोड़ रहा। यह आंकड़ा बजट में लगाए गए 22.17 लाख करोड़ के अनुमान की तुलना में 5 लाख करोड़ ज्यादा है। यह पैसा आय, कॉरपोरेट टैक्स, सीमा शुल्क व जीएसटी के जरिये मिला है। यह 1999 के बाद 23 वर्षों में जीडीपी के अनुपात में सबसे ज्यादा संग्रह है।

विज्ञापन


राजस्व सचिव तरुण बजाज ने बताया कि जीडीपी के अनुपात में कर संग्रह 11.7 फीसदी रहा है। 2020-21 में यह 10.3% था। इस दौरान सरकार को कर से 20.27 लाख करोड़ की कमाई हुई थी। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले वित्तवर्ष में प्रत्यक्ष कर 49% बढ़कर 14.10 लाख करोड़,  कॉरपोरेट टैक्स 56.1% बढ़कर 8.58 लाख करोड़ और व्यक्तिगत कर 43% बढ़कर 7.49 लाख करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन


प्रत्यक्ष कर में भी 49 फीसदी का इजाफा
अप्रत्यक्ष कर संग्रह 20% बढ़कर 12.90 लाख करोड़ रुपये रहा। इसमें सीमा शुल्क की हिस्सेदारी 48% बढ़कर 1.99 लाख करोड़ रुपये रही, जबकि केंद्रीय जीएसटी की हिस्सा 30% बढ़कर 6.95 लाख करोड़ रुपये रहा। हालांकि, आयात शुल्क मामूली घटकर 3.9 लाख करोड़ रुपये रहा। इस दौरान 2.43 लाख करदाताओं को 2.24 लाख करोड़ रुपये रिफंड किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी मुद्रा भंडार में सप्ताह की बड़ी गिरावट
देश के विदेशी मुद्रा भंडार में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट आई है। वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रमों की वजह से मुद्रा के दबाव में आने के कारण विदेशी मुद्रा भंडार 11.17 अरब डॉलर घटकर 606.475 अरब डॉलर पर आ गया। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, इससे पिछले सप्ताह के दौरान यह भंडार 2.03 अरब डॉलर घटकर 617.648 अरब डॉलर रह गया था।

सरकार के लिए राहत: वित्त वर्ष 2022 में हुआ रिकॉर्ड कर संग्रह, 27.07 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed