{"_id":"640ac2ec4d0dec2f6b00c8ec","slug":"tata-technologies-ipo-tata-motors-subsidiary-tata-tech-files-draft-papers-with-sebi-to-raise-funds-via-ipo-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tata Tech IPO: टाटा समूह की इस कंपनी ने IPO के लिए सेबी में DRHP दाखिल किया, जानें कितने शेयरों की होगी बिक्री","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Tata Tech IPO: टाटा समूह की इस कंपनी ने IPO के लिए सेबी में DRHP दाखिल किया, जानें कितने शेयरों की होगी बिक्री
Fri, 10 Mar 2023 11:12 AM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Fri, 10 Mar 2023 11:12 AM IST
सार
Tata Technologies IPO: आईपीओ के दौरान ओएफएस के तहत टाटा मोटर्स की ओर से 81,133,706 शेयर, अल्फा टीसी होल्डिंग्स की ओर से 9,716,853 शेयर जबकि टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड की ओर से 4,858,425 शेयर बेचे जाएंगे। ये शेयर टाटा टेक्नोलॉजीज के पेडअप कैपिटल में तीनों कंपनियों के शेयरों के क्रमशः 20%, 2.40% और 1.20% के बराबर हैं।
विज्ञापन
Tata Technologies IPO
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टाटा समूह ने टाटा टेक्नोलॉजीज का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास दस्तावेज जमा कराए हैं। आईपीओ विशुद्ध रूप से प्रमोटर टाटा मोटर्स और दो अन्य मौजूदा शेयरधारकों की ओर से की गई बिक्री पेशकश होगी और इसमें शेयरों का कोई नया निर्गम नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
टाटा मोटर्स ने कहा, 'हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि टाटा मोटर्स लिमिटेड की सहायक कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज ने कंपनी को सूचित किया है कि उसने आज भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए नौ 9 मार्च 2023 को अपना मसौदा (DRHP, Draft Red Herring Prospectus) मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया है।
विज्ञापन
यह आईपीओ ऑफर फॉर सेल के जरिए लाया जाएगा और इसके तहत 95,708,984 इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी। कंपनी के पेडअप शेयर कैपिटल का यह 23.60 प्रतिशत होगा। फिलहाल टाटा टैक्नोलॉजीज में टाटा मोटर्स की 74.42%, अल्फा टीसी होल्डिंग्स प्रा लिमिटेड (टाटा कैपिटल एडवाइजर्स की ओर से प्रबंधित सिंगापुर स्थित इनवेस्टमेंट फर्म) की 8.96% जबकि टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड की 4.48% प्रतिशत की हिस्सेदारी है।
विज्ञापन
आईपीओ के दौरान ओएफएस के तहत टाटा मोटर्स की ओर से 81,133,706 शेयर, अल्फा टीसी होल्डिंग्स की ओर से 9,716,853 शेयर जबकि टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड की ओर से 4,858,425 शेयर बेचे जाएंगे। ये शेयर टाटा टेक्नोलॉजीज के पेडअप कैपिटल में तीनों कंपनियों के शेयरों के क्रमशः 20%, 2.40% और 1.20% के बराबर हैं।
बता दें कि पिछले साल दिसंबर में टाटा मोटर्स के बोर्ड ने टाटा टेक में इस विनिवेश योजना को मंजूरी दी थी।