फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tata Sons shareholders approve reappointment of Chandrasekaran as chairman Shapoorji Pallonji family abstains from voting news in Hindi

टाटा संस: चंद्रशेखरन बने रहेंगे चेयरमैन, शेयरधारकों ने दी मंजूरी, मतदान से दूर रहा शापूरजी पालोनजी समूह

Tue, 26 Apr 2022 07:18 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 26 Apr 2022 07:18 PM IST
सार

इस साल फरवरी में टाटा संस के बोर्ड ने कार्यकारी चेयरमैन के तौर पर पांच और वर्षों के लिए यानी फरवरी 2027 तक के लिए एन चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी थी।

विज्ञापन
Tata Sons shareholders approve reappointment of  Chandrasekaran as chairman Shapoorji Pallonji family abstains from voting news in Hindi
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

टाटा समूह की कंपनियों की प्रमोटर और होल्डिंग कंपनी टाटा संस के शेयरधारकों ने चेयरमैन के तौर पर एन चंद्रशेखरन की फिर से नियुक्ति को अनुमति दे दी है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने मंगलवार को सूत्रों के हवाले से बताया कि कंपनी के शेयरधारकों ने अगले पांच साल के लिए चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी है। हालांकि, इसका सबसे बड़ा शेयर धारक शापूरजी पालोनजी समूह मतदान में शामिल नहीं हुआ।

विज्ञापन


इस साल फरवरी में टाटा संस के बोर्ड ने कार्यकारी चेयरमैन के तौर पर पांच और वर्षों के लिए यानी फरवरी 2027 तक के लिए एन चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी थी। इसके बाद अब इस पर शेयरधारकों को फैसला लेना था। सोमवार को हुई शेयरधारकों की बैठक में दूसरे कार्यकाल के लिए चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति के लिए 50 फीसदी से अधिक मतों की आवश्यकता थी क्योंकि यह सामान्य प्रस्ताव था।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि टाटा ने इस प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया। इसके साथ ही सूत्रों ने यह भी कहा कि पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का शापूरजी पालोनजी परिवार चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति और जेपी मोर्गन इंडिया के चेयरमैन लियो पुरी की टाटा संस के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के तौर पर नियुक्ति के लिए हुए मतदान से दूर रहा। बता दें कि शापूरजी पलोनजी समूह टाटा संस में 18.4 फीसदी का हिस्सेदार है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु में हुआ था जन्म, 1987 में टाटा समूह से जुड़े थे
एन चंद्रशेखरन का जन्म 1963 में तमिलनाडु के मोहनूर में हुआ था। इन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एमसीए की पढ़ाई की है। वह 1987 में टाटा समूह के साथ जुड़े थे और उन्हीं के नेतृत्व में टीसीएस टाटा समूह की सबसे बड़ी कंपनी बनने के साथ-साथ मुनाफे के मामले में भी सर्वाधित सफल साबित हुई थी। चंद्रा के नाम से मशहूर चंद्रशेखरन को अक्तूबर 2016 में टाटा संस के बोर्ड में शामिल किया गया था।


जनवरी 2017 में उन्हें टाटा संस का चेयरमैन नियुक्त किया गया था और फरवरी 2017 में उन्होंने यह पद संभाला था। वह टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा पावर और टीसीएस जैसी कंपनियों के बोर्ड में भी चेयरमैन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed