फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tata Group Talk To Foreign Brands To Launch 20 Beauty Tech Stores in India

Tata Cosmetics: कॉस्मेटिक्स बाजार में दस्तक देगा टाटा ग्रुप, 2023 में 20 नए स्टोर खोलने की हो रही तैयारी

Wed, 16 Nov 2022 06:24 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 16 Nov 2022 06:24 PM IST
सार

Tata Cosmetics: 16 अरब डॉलर का कॉस्मेटिक्स कारोबार दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाले कारोबारों में एक है। इस इंडस्ट्री आश्चर्यजनक रूप से 30 फीसदी की वृद्धि दर से बढ़ रही है। अब इस इंडस्ट्री में टाटा ग्रुप भी कदम रख सकता है।

विज्ञापन
Tata Group Talk To Foreign Brands To Launch 20 Beauty Tech Stores in India
Ratan Tata

विस्तार

टाटा ग्रुप काॅस्मेटिक्स मार्केट में दस्तक देने की तैयारी कर रहा है। ग्रुप अगले वर्ष 20 ब्यूटी टेक स्टोर खोलने की योजना पर काम कर रहा है। स्टोर्स खोलने की तैयारी भी शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा समूह ने इसके लिए कई विदेशी ब्यूटी और कॉस्मैटिक्स ब्रांड्स के साथ बातचीत शुरू की है। जानकारी के मुताबिक अगले वर्ष यानी 2023 में टाटा ग्रुप 20 नए स्टोर्स की शुरुआत कर देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा ग्रुप के ये स्टोर्स वर्तमान में मौजूद कॉस्मेटिक्स स्टोर्स से अधिक एडवांस होंगे। 

विज्ञापन

16 अरब डॉलर का कॉस्मेटिक्स कारोबार दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाले कारोबारों में एक है। इस इंडस्ट्री आश्चर्यजनक रूप से 30 फीसदी की वृद्धि दर से बढ़ रही है। कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज भी कॉस्मेटिक्स इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार रिलायंस ग्रुप देश में 400 से अधिक कॉस्मेटिक्स स्टोर खोलने वाली है। खबरों के मुताबिक, जल्द ही रिलायंस मुंबई में अपना पहला कॉस्मेटिक्स स्टोर खोल सकती है। अगर टाटा ग्रुप ब्यूटी टेक स्टोर्स खोलता है तो उनका सीधा मुकाबला घरेलू कंपनी नायका और LVMH के ब्रांड सेफोरा से होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed