फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tata group keen to enter private passenger train segment of Indian Railways

भारतीय रेलवे की निजी यात्री ट्रेनों के क्षेत्र में उतरना चाहता है टाटा समूह

Sun, 02 Feb 2020 04:12 AM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 02 Feb 2020 04:12 AM IST
विज्ञापन
Tata group keen to enter private passenger train segment of Indian Railways
रतन टाटा - फोटो : सोशल मीडिया

टाटा समूह ने भारत सरकार की 150 ट्रेनों को निजी क्षेत्र से टलाने की महत्वाकांक्षी योजना में रुचि दिखाई है। इस योजना का उल्लेख शनिवार को प्रस्तुत किए गए बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया। टाटा समूह के प्रतिनिधियों ने शनिवार को हुई हितधारकों की बैठक में भाग लिया। 

विज्ञापन


इस बैठक में भारतीय रेलवे के साथ इस मुद्दे पर चर्चा हुई कि किस तरह से अब तक प्रतिबंधित रहे क्षेत्र में निजी कंपनियां किस तरह उतर सकती हैं। इस बैठक में अडानी, एलस्टॉम, सीमेन्स, बॉम्बार्डियर और अन्य कंपनियां भी मौजूद थीं।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव ने कहा, टाटा समूह उन कंपनियों में से एक है जिन्होंने हितधारकों की बैठक में भाग लिया।' बजट में घोषणा की गई कि तेजस एक्सप्रेस जैसी निजी ट्रेनों को और नए मार्गों पर चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी क्षेत्र को रेलवे में सम्मिलित करने से सरकार को कम से कम 22500 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है। वहीं, भारतीय रेलवे 150 ट्रेनों का संचालन करने वाले निजी क्षेत्र से 100 भारी यातायात मार्गों को पट्टे पर देकर लाइसेंस और ढुलाई शुल्क के माध्यम से पैसा कमाने की उम्मीद कर रहा है।


वित्त मंत्री ने बजट प्रस्तुत करने के दौरान यह योजना सामने रखी। उन्होंने कहा, चार रेलवे स्टेशन पुनर्विकास और 150 ट्रेनों का संचालन पीपीपी मोड (पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप) से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निजी भागीदारी को आमंत्रित करने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed