{"_id":"64650026a6b0bb061600f916","slug":"tata-group-chairman-n-chandrasekaran-gets-france-s-highest-civilian-award-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"N Chandrasekaran: टाटा समूह के अध्यक्ष को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार; जानें क्यों दिया गया सम्मान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
N Chandrasekaran: टाटा समूह के अध्यक्ष को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार; जानें क्यों दिया गया सम्मान
Wed, 17 May 2023 09:56 PM IST
शिव शरण शुक्ला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 17 May 2023 09:56 PM IST
सार
टाटा समूह द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, फ्रांस की यूरोप और विदेश मामलों की मंत्री कैथरीन कोलोना ने मंगलवार शाम फ्रांस के राष्ट्रपति की ओर से सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार शेवेलियर डे ला लीजन डी‘हॉनर चंद्रशेखरन को प्रदान किया।
विज्ञापन
एन चंद्रशेखरन
विस्तार
टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें भारत और फ्रांस के बीच व्यापार संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए दिया गया है। टाटा समूह ने ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
टाटा समूह द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, फ्रांस की यूरोप और विदेश मामलों की मंत्री कैथरीन कोलोना ने मंगलवार शाम फ्रांस के राष्ट्रपति की ओर से सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार शेवेलियर डे ला लीजन डी‘हॉनर चंद्रशेखरन को प्रदान किया।
विज्ञापन
पुरस्कार प्रदान करने के बाद कोलोना ने भी ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि 'टाटा समूह की कंपनियां फ्रेंको-इंडियन साझेदारी की एक प्रमुख खिलाड़ी हैं। मुझे फ्रांस के राष्ट्रपति की ओर से टाटा समूह के सीईओ को शेवेलियर डे ला लीजन डी‘हॉनरल का प्रतीक चिह्न प्रदान करने की खुशी है। प्रिय नटराजन चंद्रशेखरन, आप फ्रांस के मित्र हैं।'
विज्ञापन
भारत में फ्रांसीसी राजदूत ने भी दी शुभकामनाएं
भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन ने भी ट्विटर पर इसे लेकर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा 'प्रिय नटराजन चंद्रशेखरन, आप फ्रांस के सच्चे मित्र हैं।'
गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में, टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने एयरबस से 250 विमान खरीदने के लिए एयरबस के साथ एक बहु-अरब डॉलर का सौदा किया था, जिसमें 210 ए-320 नियो विमान और 40 ए-350 विमान शामिल थे। पिछले साल दिसंबर में, टाटा टेक्नोलॉजीज ने वैश्विक एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र की नए युग की उत्पाद इंजीनियरिंग और डिजिटल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए टूलूज, फ्रांस में अपने नवाचार केंद्र का उद्घाटन किया।